फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Family: मुलायम पर बनी इस फिल्म में क्यों नहीं था साधना गुप्ता का जिक्र, पढ़िए हमारी रिपोर्ट

Tue, 12 Jul 2022 07:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Jul 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Main Mulayam Singh Yadav film about Mulayam Singh Yadav Family Wife Sadhna Gupta malti shivpal yadav akhilesh yadav political career
मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सुर्खियों में हैं। हर कोई उनकी पहली पत्नी और पूरे परिवार के बारे में जानना चाहता है। क्या आप जानते हैं कि मुलायम सिंह पर फिल्म भी बनी है। इसमें मुलायम को न सिर्फ कुश्ती के अखाड़े से राजनीतिक दंगल का खिलाड़ी बनते दिखाया गया है, बल्कि उनके पूरे परिवार से भी रूबरू कराया गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको मुलायम पर बनी फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' की कहानी के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, यह भी बता रहे हैं कि यह फिल्म उनकी जिंदगी के कितनी करीब है...

Main Mulayam Singh Yadav film about Mulayam Singh Yadav Family Wife Sadhna Gupta malti shivpal yadav akhilesh yadav political career
मैं मुलायम सिंह यादव - फोटो : फाइल

अमित सेठी ने निभाई है मुलायम सिंह की भूमिका
सुवेंदु घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित सेठी ने मुलायम सिंह यादव की भूमिका निभाई है। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव का किरदार निभाया है। प्रेरणा सिंह, मुलायम सिंह यादव की पत्नी के रूप में नजर आई हैं। प्रकाश बलबेटो ने राम मनोहर लोहिया की भूमिका निभाई है और गोविंद नामदेव चौधरी ने चरण सिंह का किरदार अदा किया था। जरीना वहाब और अनुपम श्याम ने क्रमश: मुलायम की मां और पिता का रोल निभाया है। 

Main Mulayam Singh Yadav film about Mulayam Singh Yadav Family Wife Sadhna Gupta malti shivpal yadav akhilesh yadav political career
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

मुलायम को राजनेता नहीं पहलवान बनाना चाहते थे पिता
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उनके गुरु डॉ राममनोहर लोहिया का उद्धरण "ज़िंदा कौम पांच साल तक इंतजार नहीं करती" उनका मंत्र बन गया और वह देश के सबसे सफल राजनीतिक नेताओं में से एक बन गए। फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुलायम सिंह यादव के पिता चाहते थे कि मुलायम सिंह पहलवान बने। लेकिन, उनकी किस्मत में कुछ और ही बनना लिखा था।  यही कारण है कि एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान उनकी मुलाकात स्थानीय राजनीतिक नेता नाथूराम से हुई, जिन्होंने उन्हें राजनीति में प्रवेश करने का पहला मौका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Mulayam Singh Yadav film about Mulayam Singh Yadav Family Wife Sadhna Gupta malti shivpal yadav akhilesh yadav political career
पत्नी साधना गुप्ता, बेटे अखिलेश और दूसरी बहू अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

नहीं है दूसरी पत्नी साधना का जिक्र
फिल्म में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि कैसे नाथूराम, राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक ज्ञान को तैयार और आकार दिया था। इतना ही नहीं फिल्म में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के दौरान उनकी पहली पत्नी मालती देवी के योगदान की कहानी भी बताई गई है। हालांकि 'मैं मुलायम सिंह यादव' में पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरी पत्नी साधना का जिक्र नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Main Mulayam Singh Yadav film about Mulayam Singh Yadav Family Wife Sadhna Gupta malti shivpal yadav akhilesh yadav political career
बहू अपर्णा यादव के साथ मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुई थी साधना से मुलाकात
अखिलेश यादव की बायोग्राफी 'बदलाव की लहर' में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का भी जिक्र है। इस किताब में बताया गया है कि मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार सैफई मेडिकल कॉलेज में एक नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी, उस वक्त साधना ने ही नर्स को रोका था। दरअसल, साधना भी नर्स रही थीं। उन्होंने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक नर्सिंग होम में काम भी किया था। जब ये बात मुलायम को मालूम हुई तो वह साधना से काफी प्रभावित हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed