फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: फावड़ा लिए साफ-सफाई करती नजर आईं राखी सावंत, इस वजह से लोग करने लगे ट्रोल

Tue, 12 Jul 2022 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Jul 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant trolled for Sweeping on road see viral Video here
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत फिल्मों में ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। राखी अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं। उनके अजीबोगरीब कारनामों की वजह से उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में राखी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant trolled for Sweeping on road see viral Video here
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक दलों से उठा राखी का विश्वास

वीडियो में राखी फावड़ा लिए साफ-सफाई करती दिख रही हैं। इस दौरान वह राजनीतिक दलों को भी भला बुरा कहती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कहती हैं, ’भाड़ में गया चुनाव....मैं अब किसी पर विश्वास नहीं करती। राखी की इस बात पर जब पैपराजी ने उनसे कहा कि खुद की पार्टी बना लीजिए तो उन्होंने कहा, ‘भाड़ में गई मेरी पार्टी भी...रोज मुझे जिम में वेट ट्रेनिंग करनी पड़ती है और ये देखो मुझे ये करना पड़ रहा है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant trolled for Sweeping on road see viral Video here
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
गार्ड से कही ये बात

साफ सफाई के दौरान राखी गार्ड को भी डांटती नजर आईं। उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल वालों को बुलाकर इसे तुरंत उठवाओ। बता दें कि वीडियो में राखी दो या तीन बार ही फावड़ा चलाती नजर आ रही हैं। इसी बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि राखी को साफ-सफाई से कोई मतलब नहीं है वह बस पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant trolled for Sweeping on road see viral Video here
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने की जमकर आलोचना

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। यूजर्स कमेंट कर एक्ट्रेस को खूब खरी-खरी सुना रहे हैं। एक यूजर ने राखी को लताड़ लगाते हुए लिखा, ‘गार्ड को न डांटकर फावड़ा अच्छे से चलाओ।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यार राखी कपिल शर्मा से भी अच्छी कॉमेडी करती है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘लाइमलाइट में रहने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed