इन दिनों सिनेमाघरों में रोमांटिक फिल्म से लेकर हॉरर फिल्म लगी हुई हैं। हाल ही में 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' रिलीज हुई हैं। इन तीनों फिल्मों की रिलीज को आज पूरे 10 दिन चुके हैं। जानिए आज रविवार को इन तीनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
रविवार को 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' में किसने मारी बाजी? जानें 'हॉन्टेड 3डी' का कलेक्शन
Box Office Collection Day 10: 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' ये तीनों ही फिल्में एक साथ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जानिए आज इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
- इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है
- इस फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
- पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
- 8वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की
- 9वें दिन फिल्म ने शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- वहीं आज 10वें दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है
'मैं वापस आऊंगा' का 10वें दिन का कलेक्शन
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी के अलावा बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर सहायक भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने आज दूसरे रविवार को 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'भारत भाग्य विधाता' का अब तक का कलेक्शन
- 'भारत भाग्य विधाता' एक हिंदी थ्रिलर फिल्म है
- इसका निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है
- कंगना रनौत ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है
- यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित एक सच्ची कहानी है
- इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की
- 8वें दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया
- बाकी 9वें और 10वें दिन का कलेक्शन सामने नहीं आया है
- इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है
'हॉन्टेड 3डी' का 10वें दिन का कलेक्शन
- 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' 12 जून को रिलीज हुई थी
- विक्रम भट्ट ने इस फिल्म का निर्देशन किया है
- इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 15.90 करोड़ रुपये की कमाई की
- 8वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया
- 9वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की
- वहीं 10वें दिन इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कारोबार किया है
- इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 17.55 करोड़ रुपये की कमाई की है
यह भी पढ़ें: मशहूर गायिका आशा भोसले को गोरिल्लाज बैंड ने दी श्रद्धांजलि, मंच पर रो पड़ीं पोती जनाई; देखें वायरल वीडियो