साल 2008 की वह काली तारीख 26 नवंबर...आज भी भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल है। यह वह दिन था, जब देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई को 10 आतंकवादियों ने अपनी गोलियों से छलनी कर दिया था। उस दिन आतंकवादियों ने लोगों के दिलों को दहलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। स्टेशन, होटल, कैफे,अस्पताल ऐसी कोई जगह नहीं बची थी, जहां आतंकवादियों ने आतंक न मचाया हो। उस रात को आज भी जब कोई याद करता है, तो उसके दिमाग में एक खौफनाक मंजर आता है जो उनकी रूह को कांपने पर मजबूर कर देता है। तीन दिनों तक चले इस आतंकवादी हमले पर आज तक कई फिल्में बनी हैं और एक बार फिर इन हमलों की दर्द भरी यादों को ताजा करने के लिए अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' 3 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन को दिखाती है। 'मेजर' से पहले मुंबई हमलों की कहानी को दिखाती कुछ फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें देख आप लोग इस दर्द से रूबरू हो पाएंगे।
Major: 'मेजर' से पहले देखें 26/11 आतंकी हमलों पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज, मंजर देख कांप उठेगी आपकी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- 'द अटैक्स ऑफ 26/11'
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
साल 2013 में आई राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म भारत के इतिहास में सबसे बड़े आतंकवादी हमले पर आधारित है। यह फिल्म साल 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमलों से प्रेरित थी। जहां एक तरफ फिल्म में संजीव जायसवाल ने आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाई थी, वहीं दूसरी तरफ फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थें। फिल्म में कसाब से पूछताछ और हमले की पूरी कहानी को शानदार तरह से सिनेमा के पर्दे पर दिखाया गया।
फिल्म का नाम- होटल मुंबई
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म 26/11 को ताज होटल पर हुए आतंकी हमले की कहानी दिखाती है। कहानी मुख्यता होटल स्टाफ पर केंद्रित है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना होटल में ठहरे महमानों की जान बचाना ज्यादा जरूरी समझा। उस दिन होटल में कई देशी और विदेशी महमान रुके हुए थे। एंथनी मारस के डायरेक्शन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में देव पटेल, अर्मी हैमर, नाजनीन और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे।
फिल्म का नाम- द ताज महल
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
14 साल पहले हुए मुंबई हमलों पर बनी ज्यादातर फिल्म पुलिस, सुरक्षा बल या होटल स्टाफ की कहानियों पर आधारित है। लेकिन साल 2015 में आई 'द ताज महल' में 18 साल की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो हमले के दौरान होटल के कमरे में अकेली होती है। वह ताज होटल अपने माता-पिता से मिलने जाती है। निकोलस साडा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26/11 के हुए हमलों को एक अलग नजरिए से देखने का मौका देता है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
काज होटल में 26/11 के दिन मुंबई घूमने आए सैंकड़ो विदेशी पर्यटक भी ठहरे हुए थे। जहां इन हमलों पर बनी अधिकतर फिल्मों में पुलिस और स्थानीय लोगों की कहानी को दिखाया गया है, 'वन लेस गॉड' इन सबसे हटकर एक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी उन विदेशी पर्यटकों पर आधारित है, जो आतंकियों का निशाना बने थे। फिल्म में आतंकियों से बचने के लिए इन विदेशी पर्यटकों की हर मुमकिन कोशिश को दिखाया गया है। इस फिल्म में सुखराज दीपक, जोसेफ माल्हर, मिहिका राव और कबीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।