{"_id":"58245af14f1c1b342fb39b92","slug":"mala-sinha-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bday Spcl: माला सिन्हा की नाक को भद्दी बताकर प्रोड्यूसर ने उन्हें स्टूडियो से भगा दिया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bday Spcl: माला सिन्हा की नाक को भद्दी बताकर प्रोड्यूसर ने उन्हें स्टूडियो से भगा दिया था
Fri, 11 Nov 2016 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैप्पी बर्थडे माला सिन्हा। जी हां आज माला सिन्हा अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। माला सिन्हा का नाम ऐसी एक्ट्रेस में गिना जाता जो खूबसूरत के साथ कमाल की अदाकारा भी थीं। उस जमाने में माला दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर हिट फिल्में देने वाली माला सिन्हा ने पांच दशक तक सिनेमा जगत में काम किया।
2 of 8
माला सिन्हा का जन्म नेपाल में हुआ था। शुरुआती दौर में जब वो एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलीं तो उन्होंने माला की खूब बेइज्जती की थी। प्रोड्यूसर ने कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो, ऐसी भद्दी नाक को लेकर हीरोइन बनने का सपना देखती हो। लेकिन इसके बाद भी माला ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही लिया। माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे। इसी कारण लोग उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे।
3 of 8
उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर पुकारते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे। माला को ये दोनों ही नाम बिलकुल पसंद नहीं थे। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। आइए जानते माला को कैसे मिली उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
माला एक बंगाली फिल्म के सिलसिले में मुंबई आई थीं। यहां उनकी मुलाकात अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस गीता बाली से हुई। उन्होंने ही माला को डायरेक्टर केदार शर्मा से मिलवाया। केदार शर्मा को माला बहुत पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'रंगीन रातें' में बतौर अभिनेत्री काम दिया। कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं। इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। एक प्रोड्यूसर ने तो माला को उनकी नाक को लेकर काफी बेइज्जत किया था। माला इस बात को कभी भूल नहीं पाईं। इसके बावजूद माला बॉलीवुड में काफी सक्सेस हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।