मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दोनों इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। आए दिन यह कपल सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करता रहता है। हाल में दोनों एक साथ ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे, जिनका कई महीनों से इलाज चल रहा है।
न्यूयॉर्क में मलाइका अरोड़ा के साथ ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, वायरल हुई फैमिली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि कपूर लिखा- मलाइका और अर्जुन आने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं कि आपने रॉकेटमेन देखी होगी और रेड फार्म पर लंच भी किया होगा।
Thank you Malaika and Arjun for coming. Hope you got to see “Rocketman” and lunch at “Red Farm” pic.twitter.com/CDYJja5Ebe
हाल ही में एक तस्वीर में तो मलाइका कैप से अपना चेहरा छुपाती नजर आई थीं। इस तस्वीर को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया। मलाइका ने लिखा- 'न्यूयॉर्क में मैड हेटर। फोटो क्रेडिट- मैड हेटर ने यह तस्वीर खींची।'
इस तस्वीर में मलाइका पीले रंग का टॉप पहनी हुई हैं और नीले रंग की टोपी लगाई हुई हैं। मलाइका ने टोपी से अपनी आंखों को ढका हुआ है। इसके साथ ही हाथ में गिलास पकड़े हुए हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर, मलाइका के साथ अपना जन्मदिन मनाने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें एक खास तोहफा दिया था । मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी । इस तरह से मलाइका ने पहली बार अपने रिलेशन को ऑफीशियल किया था।