मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने फिल्मी सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को कम करने का काम बखूबी किया है। सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हर दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। आज भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं...
Photos Of The Day: नेट ड्रेस में मलाइका की बोल्ड अदाएं और मौनी का ब्लैक एंड व्हाइट लुक, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज मलाइका अरोड़ा ने शिमरी ग्रीन एंड गोल्डन गाउन में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। हर तस्वीर में मलाइका अलग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मलाइका का सिजलिंग अवतार फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है।
मौनी रॉय ने भी आज इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। मौनी ने यह तस्वीरें अपनी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' के सेट से शेयर की हैं। मौनी की यह तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। तस्वीरों में मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने लुक्स को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी स्टाइलिश फोटोज से लाइमलाइट लूटती नजर आती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में अदिति पिंक और गोल्डन कलर के आउटफिट्स में कहर ढाती नजर आ रही हैं।