{"_id":"5c14c78bbdec225b68458646","slug":"malaika-arora-break-silence-on-relationship-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, जवाब हिला देगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन कपूर से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, जवाब हिला देगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun malaika
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लगातार लाइम लाइट में बनी हुई हैं। अक्सर यह दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। यहां तक कि 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में भी अर्जुन कपूर पहुंचे थे जहां पर उन्हें मलाइका का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। अफेयर की खबरों पर मलाइका अरोड़ा का अब पहला रिएक्शन सामने आया है।
2 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
मलाइका से जब अर्जुन और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मैं बैलेंस करना जानती हूं और जब मुझे न कहना होगा तो मैं कह दूंगी।' दरअसल, अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा गया। मलाइका ने अपने और अर्जुन के रिश्ते को ना तो खुलेआम स्वीकार किया और न की अस्वीकार।
3 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
मलाइका और अरबाज साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। जब मलाइका से पूछा गया कि उन्होंने किस तरह से इन चीजों को मैनेज किया तो उन्होंने कहा - 'मेरे दोस्तों, परिवार और योगा ने उस वक्त मेरा साथ दिया।' मलाइका 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज हैं और इस वक्त 'लैक्मे फैशन वीक' साल 2019 के ऑडीशन की जज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को कपूर खानदान ने स्वीकार भी कर लिया है। कहा जा रहा है कि साल 2019 में दोनों शादी कर सकते हैं। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता उम्र के फासले की वजह से भी लाइम लाइट में हैं। मलाइका की उम्र 45 साल है जबकि अर्जुन की 31 है यानी मलाइका अर्जुन से उम्र में 14 साल बड़ी हैं। फिल्मों की बात करें तो अर्जन कपूर इन दिनों 'पानीपत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
'पानीपत' फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ देर रात डिनर डेट पर दिखाई दिए थे। अर्जुन कपूर तस्वीरों में अपना फेस छिपाते हुए नजर आए थे इसके साथ ही उन्होंने फोटो खींचने को मना भी किया। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छिपाने के लिए कहा है जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह से रिएक्ट किया। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।