फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल करने वाले नेटिजन्स पर भड़की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, कहा- "मैं पागल नहीं हूं....."

Sun, 23 Jan 2022 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 23 Jan 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora gave answers to trollers who commented on her dressing style
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने विचारों को लेकर मुखर रही हैं। हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने पहनावे को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा से उनके हेमलाइन और नेकलाइन से जज किया जाता है। ड्रेसिंग एक व्यक्तिगत पसंद है। 

Malaika Arora gave answers to trollers who commented on her dressing style
मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रेसिंग को लेकर दिया बड़ा बयान - फोटो : instagram

इंटरव्यू में कही ये बड़ी बात
अभिनेत्री आगे कहती हैं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचेंगे, मैं पागल नहीं हूं। लोग एक महिला के कैरैक्टर को हमेशा से उसकी स्कर्ट की लंबाई या नेकलाइन के प्लंज से आंकते हैं। लेकिन मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं। मैं उस हिसाब से नहीं जी सकती कि लोग मेरी हेमलाइन या मेरी नेकलाइन के बारे में क्या सोचेंगे। आप लोगों को पूरा हक है अपने तरीके से सोचने का लेकिन जरूरी नहीं मैं भी उसी तरह से सोचूं।" 

Malaika Arora gave answers to trollers who commented on her dressing style
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है- मलाइका
अभिनेत्री आगे कहती हैं कि मेरी पसंद मेरी व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए। मैं उन लोगों के हिसाब से नहीं जी सकती। अगर मैं कंफर्टेबल हूं, तो मैं क्यों न पहनूंगी। मैं पागल नहीं हूं। मुझे पता है मुझ पर क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। अगर मुझे कभी लगा कि थोड़ा ज्यादा हो गया है तो मैं रुक जाऊंगी। लेकिन इस चीज को भी किसी और को मुझे बताने का कोई अधिकार नहीं है।"





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora gave answers to trollers who commented on her dressing style
मलाइका बोल्ड फोटोशूट कराती रहती हैं - फोटो : instagram

मैं ऐसे ही जियूंगी - मलाइका
मलाइका ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा,"अगर मैं अपनी स्किन, बॉडी और उम्र के साथ कंफर्टेबल हूं, तो मैं ऐसे ही कपड़े पहनूंगी और ऐसे ही जियूंगी भी।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed