फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में होने पर जब मलाइका को कहा गया बुड्ढी, अभिनेत्री ने दिया था करारा जवाब

Fri, 09 Apr 2021 05:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 09 Apr 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Malaika arora gave befitting reply to every user who called her old and desprate on having affair with Arjun Kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिल्मी प्रोजक्ट से ज्यादा अर्जून कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज से तलाक के बाद से ही मलाइका का नाम अर्जुन से जुड़ने लगा था लेकिन दोनो ही अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार करने से बचते थे। वहीं साल 2019 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकर ली थी। हालांकि मलाइका को अक्सर उनके और अर्जुन के उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था।

Malaika arora gave befitting reply to every user who called her old and desprate on having affair with Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका और अर्जुन के उम्र में कई सालों का अंतर हैं। वहीं मलाइका ने अरबाज से तलाक भी लिया था। हमारे समाज में आज भी बड़ी उम्र की महिलाओं और तलाकशुदा महिला के रिलेशनशिप की बात को लोग आसानी से हजम नहीं कर पाते हैं। वहीं जब मलाइका और अर्जुन ने खुले तौर पर अपने रिश्ते की बात स्वीकार कर ली तो उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। 

Malaika arora gave befitting reply to every user who called her old and desprate on having affair with Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

मलाइका जब भी अर्जुन के साथ कोई तस्वीर पोस्ट करें या अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहें तो उनकी उम्र को लेकर मजाक बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने मलाइका को बुड्ढी और डेस्परेट भी कहा। मलाइका अक्सर ऐसे ट्रोल्स को नजरअंदाज करती हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने खुल कर इस मुद्दे पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika arora gave befitting reply to every user who called her old and desprate on having affair with Arjun Kapoor
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2019 में एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि, 'रिलेशनशिप में उम्र मायने नहीं रखती लेकिन हमारी सोसाइटी ऐसी है जो समय के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती है। मलाइका ने कहा कि एक ज्यादा उम्र के पुरुष के जवान लड़की से रोमांस करने पर तारीफ की जाती है लेकिन महिला के उम्र में बड़ी होने पर डेस्परेट और बुड्ढी कहा जाता है'।

विज्ञापन
Malaika arora gave befitting reply to every user who called her old and desprate on having affair with Arjun Kapoor
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/karanjohar

अंत मे मलाइका का कहना था कि ऐसी सोच रखने वालों पर वो ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं और उन्हें जो कहना है वो कहते रहें। मलाइका ने ये भी बताया था कि उनके रिलेशनशिप से सभी खुश हैं। उनका मतलब अपने बेटे अरहान से था। बता दें कि अभी तक मलाइका और अर्जुन के शादी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है वहीं उनके चाहने वाले जल्द से जल्द उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed