बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाले सिंगर राहुल वैद्य अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शो में राहुल ने दिशा परमार को प्रपोज भी किया था। राहुल के प्रपोजल को दिशा ने स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद से दोनों की शादी को लेकर खबरें चर्चाओं में हैं। इसी बीच राहुल और दिशा की शादी के बंधन में बंधने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
राहुल वैद्य-दिशा परमार ने रचाई शादी!, फोटो साझा कर लिखा- नई शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राहुल वैद्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में अपनी और दिशा की तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में राहुल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। जबकि, दिशा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, इस लुक में वह बहुत प्यारी लग रही हैं। फोटो में दोनों एक दूसरे क बड़े प्यार से देख रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं।
A post shared by Rahul Vaidya 🇮🇳🎤 (@rahulvaidyarkv)
इस तस्वीर को साझा करते हुए राहुल ने कैप्शन में दो हैश टेग्स, 'newbeginnings और madhanya लिखा है। राहुल और दिशा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, फोटो पर कमेंट कर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और दिशा का नया म्यूजिक वीडियो आ रहा है और ये उसी की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स वायरल हो रही हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर फैंस जल्द ही दोनों को असली में शादीशुदा कपल के तौर पर देखना चाहते हैं।
बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार को बिग बॉस 14 में उन्के जन्मदिन वाले दिन प्रपोज किया था। राहुल ने जब दिशा को प्रपोज किया था उस वक्त तक वो सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त थीं। लेकिन दिशा ने राहुल का प्रपोजल मान लिया और शादी के लिए हां कर दी।