फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी विवेकानंद के लुक में जया बच्चन की तस्वीर हुई वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Fri, 09 Apr 2021 04:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Apr 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan Black And White Photo Looks Like Swami Vivekananda Viral On Social Media
जया बच्चन - फोटो : Instagram

अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी में से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें जया स्वामी विवेकानंद के लुक में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन जया के इस लुक के पीछे एक कहानी है जो कम ही लोगों को पता है। आज हम आपको वो बताने जा रहे हैं।

Jaya Bachchan Black And White Photo Looks Like Swami Vivekananda Viral On Social Media
जया बच्चन

वायरल हो रही तस्वीर में जया बच्चन स्वामी विवेकानंद के किरदार में हैं, जो उन्होंने एक फिल्म के लिए किया था। बंगाली फिल्म 'डग्टर बाबू' में जया ने निभाया था विवेकानंद का किरदार, लेकिन ये फिल्म पूरी ना होने की वजह से कभी रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म की ये तस्वीर है, जो कि वायरल हो रही है। इस लुक में जया को काफी पसंद किया जा रहा है।

Jaya Bachchan Black And White Photo Looks Like Swami Vivekananda Viral On Social Media
जया बच्चन

जया बच्चन ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय को लोगों ने सराहा भी है। 70 के दशक में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर जया ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में जाने माने निर्माता-निर्देशक सत्यजीत रे की बांग्ला फिल्म ‘महानगर’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने बांग्ला कॉमेडी फिल्म ‘धन्नी मेये’ में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bachchan Black And White Photo Looks Like Swami Vivekananda Viral On Social Media
जया बच्चन

इसके बाद साल 1971 में आई फिल्म 'गुड्डी' में जया ने काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। फिल्म में जया ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसे फिल्में देखने का बहुत शौक है और धर्मेंद्र से प्यार करती है। उनके चुलबुले किरदार को दर्शक आज भी नहीं भूले हैं।

विज्ञापन
Jaya Bachchan Black And White Photo Looks Like Swami Vivekananda Viral On Social Media
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

जया बच्चन ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी और उन्होंने अपने परिवार के साथ पति अमिताभ बच्चन के करियर को भी बखूबी संभाला। उन्होंने बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक को जन्म दिया और दोनों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। जया बच्चन ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन वो राजनीति में काफी सक्रिया हैं। वो समाजवादी पार्टी में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed