फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर ने स्वरा भास्कर के बर्थडे पर लिखा खास नोट, एक बार फिर कायम की दोस्ती की मिसाल

Fri, 09 Apr 2021 04:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 09 Apr 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor' s Special Birthday Wish for Swara Bhaskar, Insta Post Goes Viral
स्वरा भास्कर के लिए सोनम कपूर का खास बर्थ डे विश - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज यानी 9 अप्रैल 1988 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले, चाहने वाले और प्रशंसक खूब बधाइयां व शुभकमनाएं दे रहे हैं। इसी बीच स्वरा की खास दोस्त सोनम कपूर ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से स्वरा के लिए एक खास नोट लिखा है जो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Sonam Kapoor' s Special Birthday Wish for Swara Bhaskar, Insta Post Goes Viral
सोनम कपूर, स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर शादी के बाद भले ही लंदन में रह रही हों लेकिन वो हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्वरा के साथ बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं और एक प्यारा सा नोट लिखा है। बता दें कि सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के एक दूसरे के साथ काफी अच्छे रिलेशन हैं। 

Sonam Kapoor' s Special Birthday Wish for Swara Bhaskar, Insta Post Goes Viral
सोनम कपूर, स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

सोनम ने लिखा, डियर बहन, हमने सिर्फ एक दिन पहले ही बात की थी और मुझे एहसास हुआ कि हमारी दोस्ती भगवान का दिया एक तोहफा है।  साक्षी, बिंदिया और चंद्रिका... तुम्हारे द्वारा निभाए गए मेरे पसंदीदा किरदार हैं। तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। हैप्पी बर्थडे स्वरू। यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग दोनों की दोस्ती की पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor' s Special Birthday Wish for Swara Bhaskar, Insta Post Goes Viral
स्वरा भास्कर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दोनों की दोस्ती की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक में है। ये दोस्ती इतनी पक्की है कि सोनम ने अपनी दोस्त स्वरा के लिए शादी की डेट तक आगे बढ़ा दी थी। दरअसल, पहले सोनम की शादी 12 मार्च को होने वाली थी लेकिन इसी दिन स्वरा के भाई की शादी थी, जिसके चलते सोनम ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ाकर 8 मई को रखी। सोनम ने ये बातें एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान खुद बताई थी।

विज्ञापन
Sonam Kapoor' s Special Birthday Wish for Swara Bhaskar, Insta Post Goes Viral
सोनम कपूर, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बात वर्कफ्रंट की करें तो, सोनम एक क्राइम थ्रिलर ब्लाइंड में नजर आएंगी। सोनम क्राइम थ्रिलर में दिखाई देंगी जिसका शीर्षक ब्लाइंड है। वहीं स्वरा भास्कर जल्द ही जहां चार यार नाम की फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म चार दोस्तों पर आधारित है। इसमें शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। शिखा और स्वरा दोनों ही फिल्म वीरे दी वेडिंग में साथ काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed