फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड की वो डरावनी फिल्में जिन्हें थियेटर में अकेले देखने के लिए निर्माताओं ने दी थी लाखों रुपये की चुनौती

Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Hollywood horror films, producers challenge of millions of rupees to watch alone in the theater
हॉरर हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर फिल्मों का जिक्र होते ही कई लोगों के बदन में सिहरन पैदा हो जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद हैं। इन फिल्मों में सुनाई देने वाली अजीब सी आवाजें, चीखें, सुनसान जगहें और डरावने चेहरों को देखकर रूह कांप जाए। बॉलीवुड में तो हॉरर फिल्में कम ही बनती हैं लेकिन हॉलीवुड में ऐसी फिल्में खूब धड़ल्ले से बनती हैं। आइए, आपको बताते हैं हॉलीवुड की कुछ ऐसी हॉरर फिल्मों के बारे में, जिन्हें कमजोर दिल वाले अकेले न ही देखें तो ठीक रहेगा।

Hollywood horror films, producers challenge of millions of rupees to watch alone in the theater
द एक्सोरिस्ट - फोटो : ट्विटर

'द एक्सोरिस्ट'
1973 में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने बड़े-बडों के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म को विलियम फ्रिडकिन ने निर्देशित किया था। फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें भूतही आत्मा घर कर जाती है। और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने और वॉयलेंट थे। कई दृश्य ऐसे थे जिसे देख कलेजा बाहर आ जाता।

Hollywood horror films, producers challenge of millions of rupees to watch alone in the theater
द कांज्यूरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

द कांज्यूरिंग
2013 में आई इस फिल्म की पूरी सीरिज है और अब तक इसके तीन पार्ट आ चुके हैं जिनमें सबसे ज्यादा डरावना इसका पहला पार्ट ही है। फिल्म में रोजर और कैरलिन अपनी 5 बेटियों के साथ नए फार्महाउस में रहने जाता है। तभी से शुरू होता है उनकी जिंदगी में अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस फिल्म को अमेरिकी फिल्म निदेशक जेम्स वान ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी शाड हाएस और कैरी हाएस ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood horror films, producers challenge of millions of rupees to watch alone in the theater
'द साइको' - फोटो : सोशल मीडिया

'द साइको'
1960 में आई ये फिल्म भी कम डरावनी नहीं थी। इस हॉरर सस्पेंस फिल्म को अलफ्रेड हिचकॉक  ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इसी नाम से राबर्ट ब्लॉच लूजली द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित थी। ये एक मर्डर केस पर बेस सस्पेंस भरी फिल्म थी। होटल में घटी एक मर्डर घटना के इर्द-गिर्द बुने ताने बाने पर घूमती ये फिल्म कई जगहों पर बेहद डर पैदा कर देती है। बेस्ट सस्पेंस की फिल्मों में इसका नाम शुमार है। यह फिल्म तीन सीरिज में बनाई गई थी।


 
विज्ञापन
Hollywood horror films, producers challenge of millions of rupees to watch alone in the theater
पैरानॉर्मल एक्टिविटी - फोटो : सोशल मीडिया

पैरानॉर्मल एक्टिविटी
साल 2007 में आई 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' की काफी चर्चा हुई थी। हॉरर फिल्म्स की श्रंखला में पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक बहुत ही फेमस फिल्म है। इस फिल्म में एक घर में एक कपल रहता है। उनके घर में कई तरह की अजीब घटनाएं होती रहती हैं। इन्हें कैद करने के लिए उन्होंने घर में हर जगह कैमरे लगा दिए। इस फिल्म को पहले असली घटना पर आधारित बताया जाता है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये पता नहीं चला है। 2007 में इसका पहला पार्ट आया था और अब तक इसके 5 पार्ट आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed