मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं। बेहद शानदार फोटोज के साथ ही साथ मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर मलाइका की फोटो में अर्जुन नजर आए तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
रक्षाबंधन पर मलाइका की फोटो में नजर आए अर्जुन कपूर, यूजर बोला- भाई मिल गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही साथ रक्षाबंधन का भी त्योहार था। ऐसे में 15 अगस्त को मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में श्वेता बच्चन, चंकी पांडे, फराह खान के साथ ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: मलाइका की तारीफ कर रहा था ये एक्टर, अर्जुन ने कहा- 'पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना'
मलाइका की फोटो में अर्जुन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 'मलाइका को उनका नया भाई मिल गया।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'बुजुर्गों के बीच में जवान छोकरा।'
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अक्सर दोनों साथ में स्पॉटिड होते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक रिलेशनशिप की खबरों पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। हालांकि इनकार भी नहीं किया है।
पढ़ें: अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने कही थी दिल की बात, अब इस करीबी ने भी किया कमेंट
गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका बार- बार जिम के बाहर स्पॉटिड होने को लेकर ट्रोल हो गई थीं। एक यूजर ने लिखा था कि जिम तो करीबन हर एक्ट्रेस जाती है लेकिन ऐसा क्यों होता है कि नजर सिर्फ तुम ही आती हो।
पढ़ें: बच्चों के साथ मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा बर्ताव, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा