फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था, लेकिन इनकी शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। कल रात, फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इनमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर ने एक साथ एंट्री मारी। चारों अभिनेत्रियां बोल्ड ब्लैक लुक में थीं लेकिन जिनके लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह थीं मलाइका अरोड़ा। उनकी ड्रेस की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोगों ने उनसे यह तक पूछ डाला कि क्या उन्हें उर्फी जावेद से प्रेरणा मिली है।
Troll: इतनी बोल्ड ड्रेस पहन फरहान-शिबानी की पार्टी में पहुंचीं मलाइका, यूजर्स बोले- इतना अंगप्रदर्शन तो सनी लियोनी भी नहीं करती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोल्ड ड्रेस में पहुंचीं मलाइका
हमेशा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री अपने गर्ल्स गैंग के साथ फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की पार्टी में ट्रांसपेरेंट ब्लैक हॉट आउटफिट पहनकर पहुंची थीं। हालांकि अभिनेत्री का यह बोल्ड स्टाइल लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
ट्रोलिंग का हुई शिकार
मलाइका की बोल्ड ड्रेस देख एक यूजर ने लिखा, "मतलब कुछ भी पहनना है, ऐसे कपड़े पहनकर कौन शादी में पहुंचता है।" तो दूसरे ने उनकी ड्रेस को फिशिंग नेट बताते हुए लिखा, "स्विम सूट पर नेट लगा दी है, फिशिंग करने के लिए।" एक अन्य ने लिखा, "शादी में इतने वाहियात कपड़े कौन पहनता है।" वहीं एक ने लिखा- ''इतना अंगप्रदर्शन तो अब सनी लियोनी भी नहीं करती।'' अभिनेत्री की इस ड्रेस को लेकर उनकी इतनी किरकिरी हो गई कि एक यूजर ने उनकी इस ड्रेस की स्टाइलिस्ट 'उर्फी जावेद' को बता दिया।
गर्ल गैंग का ब्लैक लुक
मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ इस फंक्शन में करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। ये सभी लोग ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें मलाइका और उनका गर्ल गैंग फंक्शन में पहुंचता दिख रहा है। ऑल ब्लैक लुक में चारों हसीनाओं ने इस पार्टी में जमकर मस्ती की।
एक-दूजे के हुए शिबानी-फरहान
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच हुई थी। इस कपल ने पारंपरिक मराठी विवाह समारोह या निकाह के बजाय एक-दूसरे से वादे किए। उनकी शादी में शामिल होने वालों में समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी, रिया चक्रवर्ती और ऋतिक रोशन जैसे सितारों का नाम है। शादी फरहान अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर हुई थी।