{"_id":"67473a11e2cf2bf6f304aaf9","slug":"malaika-arora-joined-son-arhaan-khan-in-for-new-project-but-its-not-a-film-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने शुरू किया बेटे के साथ नया प्रोजेक्ट, दोनों रखते हैं एक ही काम में इंट्रेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने शुरू किया बेटे के साथ नया प्रोजेक्ट, दोनों रखते हैं एक ही काम में इंट्रेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:59 PM IST
सार
हाल ही में मलाइका अरोड़ा खान ने अपने बेटे अरहान के साथ एक खास तरह का काम शुरू किया है। इस काम में दोनों की गहरी रुचि है। लेकिन यह कोई फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है। आखिर क्या कर रहे हैं दोनों मिलकर जानिए?
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मलाइका अरोड़ा खान अपने बेटे अरहान के साथ दोस्ती भरा रिश्ता रखती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद उन्होंने अरहान को बहुत सपोर्ट किया है। अरहान अभी अपने करियर के लिए कई ऑप्शन तलाश रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसमें उन्हें अपनी मां मलाइका का साथ मिला।
2 of 5
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों ने शुरू किया एक रेस्टोरेंट
मलाइका और अरहान दोनों ही खाने के शौकीन हैं। ऐसे में दोनों ने मिलकर एक रेस्टोरेंट मुंबई में खोला है। मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और अरहान देश दुनिया की सैर पर जाते हैं और वहां का खाना टेस्ट करते हैं। ऐसे में जब अरहान ने रेस्टारेंट शुरू करने का सोचा तो इसमें मलाइका ने उनका साथ दिया। अरहान के कुछ दोस्त भी इस प्रोजेक्ट में उनका साथ दे रहे हैं।
3 of 5
अरहान खान और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे से मन की बातें करती हैं साझा
अरहान खान एक पॉडकास्ट शो भी कुछ समय पहले तक करते थे। इसमें भी मलाइका ने उनसे अपने जीवन से जुड़ी कई सारी बातें साझा कीं। मलाइका ने अपने करियर, पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें अरहान और दर्शकों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभी हुआ है ब्रैकअप
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। अरहान को भी इस बात से कभी समस्या नहीं हुई। हाल ही में लेकिन खबर आई कि मलाइका और अर्जुन का ब्रैकअप हो गया है। इस बात की पुष्टि मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए की।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
रियालिटी शो को करती हैं जज
मलाइका अरोड़ा एक अच्छी डांसर हैं वह कई फिल्मों में बेहतरीन आइटम नंबर कर चुकी हैं। साथ ही कुछ फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग भी की है। इसके अलावा वह टीवी पर आने वाले रियालिटी शो को लंबे समय से जज कर रही हैं। इन शो में वह खुद भी कई बार बेहतरीन डांस परफॉर्म करती हैं। इन दिनों भी वह डांस रियालिटी शो को जज कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।