अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम बीते काफी वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है। यह दोनों अक्सर लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं जिससे इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। अफेयर की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ((Malaika Arora) का एक कमेंट वायरल हो रहा है। यह कमेंट मलाइका ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जिम वाली तस्वीर पर किया।
अर्जुन कपूर की तस्वीर देख अरबाज को भूलीं मलाइका अरोड़ा, खुलेआम बोलीं - 'मार डाला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका की तरह ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी फिटनेस फ्रीक हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा था- 'मुंबई वापस आ गया हूं, और बेसिक्स दोबारा करना शुरू कर दिया है।' अर्जुन की इस तस्वीर पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। इस बीच मलाइका भी खुद को रोक नहीं पाईं। मलाइका ने अर्जुन की तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर दिया जो चुटकियों में वायरल हो गया।
मलाइका ने अर्जुन की तस्वीर पर लिखा - 'मार डाला।' मलाइका का यह कमेंट कही न कही अफेयर की खबरों को और बल दे रहा है। खास बात यह है कि मलाइका बेटे अरहान को लेकर अर्जुन कपूर के साथ लंच डेट पर दिखी थीं। लंट डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तस्वीरों में तीनों बेहद खुश नजर आ रहे थे।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
आपको बता दें, अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा मलाइका का हाल ही में दिया गया इंटरव्यू भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मलाइका करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' में पहुंची थीं। इस रेडियो शो के दौरान मलाइका ने तलाक के 2 साल बाद अरबाज से जुड़े कई खुलासे किए।
मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।'