फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की इस फिल्म के लिए सुबह से ही टीवी के सामने बैठ गए थे लोग, जानिए क्या थी वजह

Sun, 24 Feb 2019 02:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 24 Feb 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
oscar 2019 when aamir khan starrer lagaan nominated
lagaan

ऑस्कर अवॉर्ड 2019 के आयोजन में महज दो दिन बचे हैं। 24 फरवरी को होने वाले समारोह में कुल 24 कैटिगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इस बार जिन दो फिल्मों पर चर्चा हो रही है उनमें रोमा और द फेवरट है। दोनों फिल्म को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। इससे पहले बाफ्टा अवॉर्ड में भी यही दो फिल्में छाई रहीं जिसके बाद माना जा रहा है कि रोमा और द फेवरेट यहां भी ज्यादा से ज्यादा अवॉर्ड बटोरने में कामयाब रहेगी।

oscar 2019 when aamir khan starrer lagaan nominated
the village rockstar - फोटो : file photo

इस साल कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर की रेस तक नहीं पहुंच पाई है। डायरेक्टर रीमा दास की द विलेज रॉकस्टार 91वें एकेडमी अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी से पहले ही बाहर हो चुकी है। अभी तक कोई भी भारतीय फिल्म ये अवॉर्ड नहीं जीत पाई है हालांकि कुछ फिल्में नॉमिनेशन तक पहुंचने में कामयाब रहीं। आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

oscar 2019 when aamir khan starrer lagaan nominated
lagaan - फोटो : file photo

साल 2002 में आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी लगान को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। उस दौरान पूरे देश में फिल्म लगान को लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी। हर कोई चाह रहा था कि बस किसी तरह ये फिल्म अवॉर्ड जीत जाए। लोगों के बीच इसके क्रेज का अंदाजा लगा सकते हैं कि सभी सुबह-सुबह टीवी से चिपककर बैठ गए थे। दरअसल अमेरिका में जब रात में इन अवॉर्ड्स का ऐलान किया जाता है उस वक्त भारत में सुबह हो रही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscar 2019 when aamir khan starrer lagaan nominated
Lagaan - फोटो : file photo

फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह की मुख्य भूमिका थी। लगान उस वक्त की सबसे बड़ी हिट फिल्म में से एक थी। फिल्म का विषय क्रिकेट मैच पर आधारित था। जिसमें आजादी के वक्त अंग्रेजों और भारतीयों के संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी। 

विज्ञापन
oscar 2019 when aamir khan starrer lagaan nominated
lagaan - फोटो : file photo

एआर रहमान के संगीत में बने इसके सारे गाने सुपरहिट रहे थे। जब ऑस्कर में फिल्म भेजी गई तो इसके गाने हटा दिए गए और फिल्म की लंबाई कम की गई क्योंकि हॉलीवुड में ज्यादातर फिल्म 2 घंटे की ही होती हैं। लगान ऑस्कर अवॉर्ड नहीं जीत पाई लेकिन लोगों के दिलों में इसने खास जगह बनाई। यह पहली फिल्म थी जो अवॉर्ड जीतने के इतने करीब पहुंची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed