फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में लड़के हॉस्टल में ऐसे देखा करते थे श्रीदेवी की फिल्में, पकड़े जाने पर थी महीनों की सजा

Sun, 24 Feb 2019 01:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 Feb 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
know how pakistani boys watch sridevi movie in hostel
sridevi

श्रीदेवी के निधन के 1 साल बाद भी उनके चाहनेवाले सदमे में हैं। भारत में तो श्रीदेवी ने दिलों पर राज किया है लेकिन भारत से बाहर पाकिस्तान और दूसरे देशों में भी उनका जलवा कम नहीं था। 50 साल के करियर में लोगों ने श्रीदेवी को हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में कई बार देखा लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि 'मॉम' उनकी आखिरी फिल्म होगी। बात करें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तो वहां श्रीदेवी की फिल्में देखने के लिए लड़कों को कड़ी मशक्कत करना पड़ती थी।

know how pakistani boys watch sridevi movie in hostel
Sridevi
बीबीसी के एक ब्लॉग के मुताबिक ये तब की बात है जब पाकिस्तान में भारतीय फिल्में वीसीआर पर देखना गैरकानूनी था और पकड़े जाने पर तीन से छह महीने की सजा थी। लेकिन लड़के कहां मानने वाले थे। पैसे जोड़ जाड़कर वीसीआर किराये पर लाते साथ में छह फिल्में भी होतीं। 
 
know how pakistani boys watch sridevi movie in hostel
sridevi

ये मुमकिन न था कि इनमें से कम से कम एक या दो फिल्में श्रीदेवी की न हों। पाकिस्तान के हॉस्टल में रहने वाले लड़के श्रीदेवी की गैरकानूनी भारतीय फिल्में और वो भी हॉस्टल के हॉल में सब दरवाजे खिड़कियां खोलकर फुल वॉल्यूम के साथ देखा करते थे ताकि हॉस्टल के बाहर बनी पुलिस चौकी तक भी आवाज पहुंच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how pakistani boys watch sridevi movie in hostel
sridevi

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया उल हक का दौर तानाशाही था। अब अगर ऐसे में श्रीदेवी न होती तो जनरल जिया-उल-हक की 10 साल पर फैली घुप्प तानाशाही को लड़के कैसे काटते। 'हिम्मतवाला', 'सदमा', 'आखिरी रास्ता', 'नगीना' और 'मिस्टर इंडिया' के अलावा तीस से ज्यादा फिल्मों के जरिए उनका जादू लोगों पर चला और आखिरकार 24 जनवरी 2018 को हम सब को छोड़ हमेशा के लिए अलविदा कह गईं।

विज्ञापन
know how pakistani boys watch sridevi movie in hostel
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
एक समारोह में शामिल होने दुबई गईं श्रीदेवी का बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। श्रीदेवी की सफलता के पीछे 'हिम्मतवाला' फिल्म का सबसे बड़ा हाथ है। हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को घर घर में फेमस किया था वरना कौन श्रीदेवी को जानता था। इससे पहले उनकी फिल्म सोलहवां सावन आई थी जो फ्लॉप हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed