{"_id":"5c724a7fbdec224e1b7f7537","slug":"sridevi-first-death-anniversary-her-relative-venugopal-reddy-big-revelation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद ये रिश्तेदार आया था सामने, मौत की वजह को लेकर किए थे कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद ये रिश्तेदार आया था सामने, मौत की वजह को लेकर किए थे कई खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की आज पहली पुण्यतिथि है लेकिन फैंस एक साल में भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं । श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। यहीं 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन दुबई के पांच सितारा होटल के बाथटब में डूबने से हो गया था । निधन के 12 दिन बाद एक रिश्तेदार ने श्रीदेवी के निधन को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे ।
2 of 9
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने श्रीदेवी की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया था। वेनुगोपाल ने श्रीदेवी के निधन के बाद रीजनल डेली iDreamNews से बात की थी । इस दौरान उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। उनकी मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।'
3 of 9
श्रीदेवी
'मां बोनी और श्री की शादी से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी मां ने ये सारी बातें परिवार के साथ शेयर की थीं। मां के विरोध के बावजूद श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
श्रीदेवी
वेनुगोपाल ने यह भी बातया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब उन्होंने बहुत दुख झेले। निधन के साथ वो अपने सारे दर्द साथ ले गईं। वेनुगोपाल ने बताया, 'बोनी कपूर ने फिल्में बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी।'
विज्ञापन
5 of 9
श्रीदेवी
'श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।' क्या श्रीदेवी फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही थीं? इस सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।