अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों न्यूयॉर्क में एन्जॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही लगातार सोशल मीडिया पर फैंस को एक-एक पल की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के परिवार के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए नई तस्वीर पोस्ट की है। मलाइका ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की अर्जुन कपूर ने उनसे एक मांग कर डाली। अर्जुन कपूर की यह मांग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पोल पकड़कर न्यूयॉर्क में ऐसे पोज दे रहीं मलाइका, अर्जुन ने तस्वीर देखते ही कर दी ये डिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। तस्वीर में मलाइका एक पोल को पकड़े हुए हैं और पोज दे रही हैं। तस्वीर में मलाइका ने ट्यूब टॉप के साथ हॉफ जैकेट पहना हुआ है, जो उन पर काफी जंच रहा है। मलाइका की इस तस्वीर पर यूजर्स ने कमेंट किए तो वहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका से डिमांड कर दी।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका की तस्वीर पर लिखा- 'फोटो क्रेडिट?' अर्जुन कपूर का यह कमेंट इस ओर इशारा कर रहा है कि मलाइका की यह तस्वीर उन्होंने ने ही खींची है। मलाइका के अलावा अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अर्जुन सड़क पर पोज देते हुए नजर आए। इससे पहले मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें संजय कपूर के बेटे अहान कपूर के साथ आई थीं।
#pride #onlylove #pride🌈 #pridenyc
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
इस फोटो में मलाइका और अर्जुन साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में मलाइका नियॉन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं अर्जुन ने रेड टीशर्ट और जींस पहनी है। वहीं अहान इन दोनों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह धूप में बैठी हुई नजर आ रही थीं।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on