{"_id":"5d604dc58ebc3e017b4bd401","slug":"malaika-arora-on-being-slammed-trolls-for-dating-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर ट्रोल करने वालों को मलाइका ने दिया ऐसा जवाब, बोलीं- नहीं रोक सकते...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर ट्रोल करने वालों को मलाइका ने दिया ऐसा जवाब, बोलीं- नहीं रोक सकते...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार अब जग जाहिर हो चुका है। दोनों खुलेआम सबके सामने अपने रिश्ते को कुबुल कर चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को दोनों का ये रिश्ता रास नहीं आता। इसी वजह से दोनों स्टार्स को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। अब इस मामले पर मलाइका खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
2 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। मलाइका ने कहा कि उनका और अर्जुन का रिलेशनशिप ऐसी नेगेटिव बातों से बिल्कुल प्रभावित नहीं है। ये सब चीजें आम हैं। लोगों के नेगेटिव कमेंट्स पर मलाइका ने कहा- 'आप लोगों को नहीं रोक सकते, ये उनकी खुद की राय है।'
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने आगे कहा- 'लोग हर चीज की जांच-परख करते हैं। मान लीजिए अगर आप इस बिजनेस में हैं, आपको इन सब चीजों की आदत हो जाएगी। ये स्थिति किसी भी सेलेब्रेटी के सामने हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : instagram
बीते दिनों मलाइका ने अपने डॉगी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'खुशनुमा रविवार।' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'फोटोग्राफर के पास बहुत क्षमता है लड़की।'
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
बता दें कि मलाइका ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन के जन्मदिन के दिन किया था। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी जिसमें वह अर्जुन का हाथ पकड़े हुए थीं। तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं अर्जुन कपूर। ढेरा सारा प्यार और हमेशा खुश रहो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।