मलाइका अरोड़ा हाल फिलहाल में प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर करीबन एक जैसे लुक में देखा गया था। जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों वैकेशन के लिए गए हैं। ऐसे में मलाइका की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
अर्जुन संग छुट्टियां मनाने की खबरों के बीच सामने आई मलाइका की फोटो, श्रद्धा के करीबी ने की क्लिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। मोनोक्रोम फोटो में मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि ये फोटो मालदीव का है। ऐसे में या तो मलाइका फिर से मालदीव गई हैं या फिर ये थ्रोबैक फोटो है।
A post shared by Rohan Shrestha (@rohanshrestha) on
इस फोटो की खास बात है कि इस फोटो को रोहन श्रेष्ठा ने क्लिक किया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ रोहन का नाम जोड़ा जा रहा था।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वही दोनों अक्सर साथ में स्पॉटिड भी होते हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका के सवाल पर कहा था कि मैंने आज तक मीडिया से कुछ नहीं छिपाया है। आगे भी नहीं छिपाऊंगा।
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले ही अरबाज और अरहान की तस्वीर को साझा करे हुए मलाइका अरोड़ा ने बेहद खास कैप्शन दिया था। उन्होंने इन दोनों के बचपन की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था- अरहान तुम बिल्कुल अपने पिता की जेरॉक्स कॉपी हो।