फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day: मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर और मदरहुड के बीच में ऐसे बनाया तालमेल, बताया- ऐसी है मां-बेटे की बॉन्डिंग

Sun, 08 May 2022 06:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 08 May 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
malaika arora recalls in mothers day post how people told her motherhood would end her career
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे मां बनने के उस दौर ने उनके करियर और जिंदगी को प्रभावित किया था। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ अपने रिश्ते की जर्नी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे मां बनने से पहले उनसे लोगों ने कहा था कि इससे उनका करियर खत्म हो जाएगा और उन्होंने खुद से ये वादा किया कि वह ऐसा कभी नहीं होने देंगी।

malaika arora recalls in mothers day post how people told her motherhood would end her career
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta

19 वर्षीय अरहान, मलाइका अरोड़ा और उनके पहले पति अरबाज खान के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी और 2002 में अरहान का जन्म हुआ था। मलाइका ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वह फोटोज से मिलकर बना है। इसमें अरहान के बड़े होने तक मां और बेटे के बीच बॉन्डिंग की तस्वीरें हैं। मलाइका 28 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। उन्होंने उस समय की फीलिंग्स और समस्याओं के बारे में बताया है। 

malaika arora recalls in mothers day post how people told her motherhood would end her career
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को याद किया जब उनके करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा- जब मैं प्रेगनेंट थी तो लोगों ने मुझसे कहा था कि इससे आपका करियर खत्म हो जाएगा। शादी के बाद शायद ही कोई आपको स्क्रीन पर एक्ट्रेस की तरह देखना चाहे। लेकिन बतौर महिला मैं यह जानती थी कि मुझे सिर्फ एक और किरदार निभाना है और वह है मां का किरदार। उन्होंने लिखा- मैंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान शटलिंग शो और रिहर्सल तक किए। जब अरहान का जन्म हुआ तो मैंने उसे दुनिया देने का वादा किया। मैंने खुद से भी यह वादा किया कि एक मां होने की प्रक्रिया में मैं अपनी पहचान नहीं खोऊंगी। तब से मैं इन दोनों वादों पर खरी उतरी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora recalls in mothers day post how people told her motherhood would end her career
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका ने कहा कि डिलिवरी के दो महीने बाद ही उन्होंने एक अवार्ड शो में परफॉर्म किया था, उसके बाद उन्होंने एक फिल्म 'काल' के लिए एक डांस नंबर भी किया। उन्होंने कहा- क्योंकि मुझे खुद पर गर्व था कि अरहान को बिस्तर पर लिटाने के समय तक मैं घर वापस आ गई थी। मैंने अरहान के साथ अपना सबसे ज्यादा समय बिताया। उन्होंने आगे लिखा- अरहान मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मैंने एक मां होने की प्रक्रिया में अपनी पहचान नहीं खोने दी। बता दें कि 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था। आजकल मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed