फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother’s Day: अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी वामिका के साथ अनदेखी तस्वीर, मां के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Sun, 08 May 2022 05:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 May 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma shares photo with daughter Vamika and her Mother on Mothers Day
अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीर - फोटो : Instagram

आज दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपनी मां आशिमा शर्मा को मदर्स डे की बधाई देकर हमेशा सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। फैंस को अनुष्का की ये तस्वीर काफी प्यारी लग रही हैं और वह भी इन पर कमेंट कर रहे हैं।

Anushka Sharma shares photo with daughter Vamika and her Mother on Mothers Day
अनुष्का शर्मा की मां - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर किए हैं। पहले में वह अपनी बेटी वामिका के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे खड़ी आशिमा शर्मा दोनों को देख रही हैं। हालांकि फोटो में वामिका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। अनुष्का ने वामिका के चेहरे को बटरफ्लाई के स्टीकर से कवर कर दिया है। वहीं, दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री की मां उनके पेट डॉग डूड के साथ नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Anushka Sharma shares photo with daughter Vamika and her Mother on Mothers Day
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि हैप्पी मदर्स डे मां, पिछले साल और कुछ महीनों से मेरा और भी अधिक ध्यान रखने और इतना बड़ा सपोर्ट बनने के लिए थैंक यू। आपकी इच्छा शक्ति और ताकत अभूतपूर्व है और हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी भी लगाई है, जिसमें उनकी मां और सास दोनों नजर आ रही हैं। उन्होंने दोनों के सिर पर ताज लगाकर मदर्स डे की बधाई दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma shares photo with daughter Vamika and her Mother on Mothers Day
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि विराट और अनुष्का 11 जनवरी 2021 को मां-बाप बने थे। तभी से वह अपनी बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। दोनों अक्सर बेटी से साथ फोटो भी शेयर करते हैं, लेकिन वामिका का चेहरा नहीं दिखाते। हालांकि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच के दौरान वामिका की अनुष्का की गोद में एक झलक वायरल हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने मीडिया से अपील की थी कि फोटो को शेयर न किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed