फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anek Scene: राष्ट्रभाषा विवाद के बीच आयुष्मान की 'अनेक' का जबर्दस्त सीन वायरल, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Sun, 08 May 2022 05:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 08 May 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Twitter Reacts to Viral Scene From Ayushmann's 'Anek' Amid National Language Row
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram

हाल ही में देशभर में अचानक ही भारत की 'राष्ट्रभाषा' पर विवाद शुरू हो गया था। इसी वजह से अभिनेता अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच ट्विटर वॉर भी देखने को मिली थी। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'अनेक' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष्मान खुराना 'राष्ट्रीय भाषा' पर एक बड़ा सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर अब सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Twitter Reacts to Viral Scene From Ayushmann's 'Anek' Amid National Language Row
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

पहले देखें क्या है ट्रेलर का सीन
दरअसल, कुछ दिनों पहले फिल्म 'अनेक' का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर में आयुष्मान खुराना का एक सीन है, जिसमें वह एक शख्स के साथ कार में बैठकर भाषा पर बात करते दिख रहे हैं। आयुष्मान खुराना उस शख्स से सवाल करते हैं, 'आप कहां से हैं सर?' इस पर सामने से जवाब आता है, 'तेलंगाना।' इसके पर आयुष्मान उस शख्स से कहते हैं, 'साउथ... लेकिन साउथ क्यों?' अभिनेता के इस सवाल पर वह शख्स कहता है, 'क्योंकि मैं साउथ इंडिया से हूं।'

इसी बातचीत में आयुष्मान खुराना आगे सवाल करते हैं कि आपको क्या लगता है मैं कहां से हूं? इस पर वह शख्स कहता है, 'नॉर्थ इंडिया क्योंकि आपकी हिंदी साफ है।' इस पर आयुष्मान कहते हैं, 'तो हिंदी तय करती है कि कौन नॉर्थ से है और कौन साउथ से है। कैसे तय होता कि यह नॉर्थ इंडियन नहीं, साउथ  इंडियन नहीं, ईस्ट इंडियन नहीं सिर्फ इंडियन है।' अभिनेता का यही डायलॉग अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
 

Twitter Reacts to Viral Scene From Ayushmann's 'Anek' Amid National Language Row
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के इस ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा था, 'भाषाएं अनेक, लेकिन देश का जज्बा सिर्फ एक, जीतेगा कौन? हिंदुस्तान।' इस वीडियो पर कमेंट करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'सिर्फ भारतीय कैसे होता है आदमी?? यह कितना सॉलिड पंच लगता है। जिंदाबाद।' राजशेखर ने लिखा, 'कुछ दिनों पहले किच्चा सुदीन ने हिंदी भाषा पर एक सवाल उठाया था, जिसने विवाद का रूप ले लिया था। इसका उपाय? इतने सारे भारतीय क्या कर रहे हैं, इसकी एक झलक पाने के लिए ट्रेलर देखें।'

यहां देखें ट्वीट










विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter Reacts to Viral Scene From Ayushmann's 'Anek' Amid National Language Row
फिल्म अनेक का ट्रेलर आउट - फोटो : Social media

कब रिलीज हो रही है फिल्म
फिल्म 'अनेक' को अनुभव सिन्हा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। जबकि इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा मिलकर बनाया गया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा  एंड्रिया केविचसा, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा आदि नजर आएंगे। फिल्म 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed