{"_id":"5cbbf1b4bdec2213ff32dcd3","slug":"malaika-arora-reveals-dating-secrets-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब डेटिंग के सवाल पर मलाइका ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा था मैंने अरबाज को छोड़ किसी को डेट नहीं किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब डेटिंग के सवाल पर मलाइका ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा था मैंने अरबाज को छोड़ किसी को डेट नहीं किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर की चर्चा आम बात रही है। लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें उड़ रही है। यहां तक की दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ चुकी है। इतना ही नहीं जब मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ तो अर्जुन कपूर को इसका जिम्मेदार भी बताया गया।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
बीते दिनों दोनों मालदीव्स साथ छुट्टियां बिताने गए थे। हालांकि दोनों की एक साथ फोटो तो सामने नहीं आई थी लेकिन पहले मलाइका ने और फिर अर्जुन ने मालदीव्स की फोटो शेयर की। जिससे फैंस को ये अंदाजा लग गया कि दोनों साथ ही गए थे।
3 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
आमतौर पर अपने रिश्ते को लेकर चुप रहने वाली मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। जब मलाइका अनीता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो पर गई थीं, तो उनसे डेटिंग पर सवाल पूछा गया था। इस पर जवाब देते हुए मलाइका ने कहा था, ‘मैं तो डेटिंग के कॉन्सेप्ट को जानती ही नहीं हूं। मुझे यह सब समझ में ही नहीं आता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
मलाइका ने आगे कहा था- 'मैंने अपनी जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की। इसके अलावा मैंने किसी को डेट नहीं किया है। बता दें मलाइका और अरबाज 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मिले थे इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों कुछ एल्बम में भी साथ नजर आए। 5 साल डेटिंग के बाद 1998 में शादी कर ली और शादी के 20 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
बात करें अरबाज की तो वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अरबाज को रेस्तरां और पार्टीज इंजॉय करते देखा गया है। वहीं मलाइका और अर्जुन के अफेयर से शादी तक की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।