{"_id":"5d18d5a78ebc3e3ceb61cb86","slug":"malaika-arora-reveals-how-to-understand-her-son-arhaan-to-her-relationship-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर-मलाइका के करीबी रिश्ते पर कैसा है बेटे अरहान का रिएक्शन? मां ने इंटरव्यू में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर-मलाइका के करीबी रिश्ते पर कैसा है बेटे अरहान का रिएक्शन? मां ने इंटरव्यू में किया खुलासा
Mon, 01 Jul 2019 12:06 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora, Arhaan Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की काफी चर्चा है। दोनों को हर जगह साथ देखा जाता है। ये दोनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा पहली बार अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोली हैं। साथ ही मलाइका ने ये भी बताया कि उन्होंने कैसे अपने बेटे अरहान खान को अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते के बारे में समझाया और उसका अब कैसा रिएक्शन है।
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
एक्टर अरबाज खान के साथ तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'
malaika arora
- फोटो : Instagram
इसके अलावा बेटे अरहान खान को अर्जुन के साथ अपने रिश्ते का खुलासे करते हुए उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि स्थितियों को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपके जो करीबी हैं उन्हें ये अहसास दिलाना चाहिए कि आपकी लाइफ में क्या चल रहा है। साथ ही उन्हें यह समझने के लिए समय देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की थी और मुझे खुशी है कि इस रिश्ते से हर कोई खुश है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'
विज्ञापन
malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका आगे कहती हैं कि 'दुर्भाग्य है कि हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जो समय के साथ बदलना नहीं चाहता। अगर ज्यादा उम्र का लड़का छोटी लड़की से रोमांस करे तो सबकुछ ठीक है लेकिन अगर लड़की की उम्र ज्यादा हो तो लड़के की कम उम्र होते ही ट्रोल किया जाने लगता है। ऐसी लड़कियों को डेस्परेट (बेकरार) और बूढ़ी कहा जाता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उन्हें मैं एक ही बात कहना चाहती हूं- भाड़ में जाओ।'