सब्सक्राइब करें

खुलासा: एक बेटी की ख्वाहिश रखती हैं मलाइका अरोड़ा, शो के दौरान इस बच्ची पर आया अभिनेत्री का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 07 May 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora REVEALS that She always wished to have a daughter on Super Dancer Chapter 4
बच्ची के साथ मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। मलाइका 18 साल के अरहान खान की मां हैं और हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है कि वो एक बेटी की भी ख्वाहिश रखती हैं।

Malaika Arora REVEALS that She always wished to have a daughter on Super Dancer Chapter 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

दरअसल, मलाइका जल्द ही ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में नजर आएंगी। इस शो को शिल्पा शेट्टी जज करती है लेकिन उनकी जगह इस हफ्ते मलाइका होंगी। इस दौरान कई कंटेस्टेंट शानदार परफॉर्मेंस करेंगे। इसी बीच छह साल की कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोई का डांस देखकर मलाइका उसकी तारीफें करती नहीं थकतीं।

Malaika Arora REVEALS that She always wished to have a daughter on Super Dancer Chapter 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बाद में मलाइका उस बच्ची को गोद में ले लेती हैं और कहती हैं कि वो हमेशा से एक बेटी भी चाहती थीं। बता दें कि मलाइका और फ्लोरिना का एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora REVEALS that She always wished to have a daughter on Super Dancer Chapter 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका फ्लोरिना से कहती दिखती हैं कि 'मैं तुम्हें घर लेके जाऊं क्या? घर पर मेरा एक बेटा है, बहुत समय पहले मैं कहती थी “काश मेरी एक बेटी होती। मेरे पास बहुत सुंदर जूते और कपड़े हैं और उन्हें पहनने वाला कोई नहीं है।' इसके बाद मलाइका फ्लोरिना को गले लगा लेती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
Malaika Arora REVEALS that She always wished to have a daughter on Super Dancer Chapter 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

वहीं अपने बेटे के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक फूड शो में बताया था, 'अरहान एक दिन घर आया। उसने मुझसे कहा कि मम्मा सभी बच्चों के पैरेंट्स कितना अच्छा खाना बनाते हैं और आपको खाना बनाना नहीं आता। बस फिर क्या था इसे मैंने एक चैलेंज की तरह लिया और ठान लिया कि मैं अपने बेटे के लिए बढ़िया खाना बनाना सीखूंगी और अब मैं उसे कभी-कभी बना कर भी खिलाती हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed