बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग खान यानी कि सलमान खान अभी तक फिल्मों में सक्रिय हैं, लेकिन उनके साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली कई एक्ट्रेसेज अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में उनकी पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शीबा भी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब थीं।
कभी सलमान की पत्नी बन दर्शकों का जीता था दिल, अब 25 सालों में इतनी बदल गई ये एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सूर्यवंशी' फेम एक्ट्रेस शीबा ने 'प्यार का साया' और 'दम' जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। हालांकि कुछ समय बाद वो फिल्मों से दूर होने लगी थीं। शीबा ने टीवी शो हासिल से एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी की थी।
शीबा ने अपने करियर की शुरूआत सुनील दत्त की फिल्म 'ये आग कब बुझेगी' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि फिल्म ''सूर्यवंशी मे उन्होंने सलमान खान की पत्नी बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
बता दें कि शीबा आकाशदीप का जन्म मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। हिंदी व पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ शीबा कई हिंदी टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शीबा की शादी फिल्ममेकर आकाशदीप से हुई है। दोनों की मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी। वहीं आकाशदीप शीबा की दो फिल्मों के निर्देशक भी रह चुके हैं।
शीबा फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी स्टाइलिश फोटो और फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दें कि शीबा ने आकाशदीप से साल 1996 में शादी की थी। शीबा के दो बेटे हैं ह्दय और भविष्य। शीबाा के पति आकाशदीप एक एक्टर डायरेक्टर हैं जो 2016 में आई फिल्म 'संता-बंता' में नजर आए थे।