सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में कोरोना: शिल्पा शेट्टी का परिवार Covid की चपेट में, सास-ससुर समेत बच्चे भी संक्रमित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 07 May 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra's Whole Family Tested Positive for Coronavirus
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। मनोरंजन जगत में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कई सितारे संक्रमित पाए गए थे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और अब उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

Shilpa Shetty Kundra's Whole Family Tested Positive for Coronavirus
पति और बच्चों के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram

शिल्पा शेट्टी ने इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि उनका परिवार इस खतरनाक महामारी की चपेट में आ गया है और इस समय हमें आप सभी के प्यार और दुआओं की आवश्यकता है। 

Shilpa Shetty Kundra's Whole Family Tested Positive for Coronavirus
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram

शिल्पा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास- ससुर, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अब राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने-अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra's Whole Family Tested Positive for Coronavirus
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।' 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra's Whole Family Tested Positive for Coronavirus
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट के आखिर में अपील भी की है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं ... लेकिन खुद को पॉजिटिव रखें।' उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी जल्द ठीक हो जाने की दुआएं दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed