फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन- मलाइका की शादी की उड़ती रहती है अफवाह, मैरिज के सवाल पर अभिनेता ने दिया ये जवाब

Mon, 02 Dec 2019 08:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 02 Dec 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora rumoured Boyfriend and Bollywood Actor Arjun Kapoor reveals About Marriage
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के चर्चे तो अब बॉलीवुड में आम हो गए हैं। आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं कि अर्जुन -मलाइका को साथ में देखा गया। दोनों के फैन्स भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें या वीडियो अधिकतर सामने आते रहते हैं। ऐसे में अर्जुन से जब पूछा गया कि वो शादी कब करने वाले हैं तो उन्होंने उसका जवाब कुछ यूं दिया। 

Malaika Arora rumoured Boyfriend and Bollywood Actor Arjun Kapoor reveals About Marriage
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram

दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अंग्रेजी वेबसाइट द मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो कब शादी करने जा रहे हैं। अर्जुन से जब इंटरव्यू के दौरान ये सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'अगर मैं कभी भी शादी करूंगा तो मैं इस बारे में मीडिया को जरूर बताऊंगा। मेरी तरफ से छुपाने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन मैं अभी इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहता हूं।' हालांकि अर्जुन ने अपनी बातचीत के दौरान मलाइका का नाम नहीं लिया।

Malaika Arora rumoured Boyfriend and Bollywood Actor Arjun Kapoor reveals About Marriage
arjun kapoor - फोटो : social media

इसके अलावा अर्जुन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की। अर्जुन ने कहा 'मैं एडजस्ट होने के लिए जरूर वक्त लेता हूं, लेकिन मैं पहला या आखिरी एक्टर नहीं हूं, जिसकी निजी जिंदगी के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। यह एक तरह से स्टारडम की कीमत चुकाना होता है। अगर किसी को यह सब नहीं पसंद होता तो वह गलत व्यवसाय में है। मैं किसी को भी मेरे बारे में लिखने से नहीं रोक सकता, क्योंकि ऑडियंस मेरे बारे में जानना चाहती है। अगर कोई इस बारे में सम्मानपूर्वक बात करता है तो मुझे इस चीज से कोई परेशानी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora rumoured Boyfriend and Bollywood Actor Arjun Kapoor reveals About Marriage
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के चर्चे बी-टाउन में आम हैं। उनके बारे में फैन्स हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी खुद से इस बात को कुबूल नहीं किया कि दोनों साथ हैं और शादी करने वाले हैं। हालांकि कई बार तो इनकी शादी की तारीखें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन हर बार ये महज अफवाह साबित हुई। 

विज्ञापन
Malaika Arora rumoured Boyfriend and Bollywood Actor Arjun Kapoor reveals About Marriage
Panipat - फोटो : social mumbai

वहीं अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरी अहम रोल में हैं। अर्जुन इस फिल्म में सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। इस समय फिल्म की पूरी स्टारकासट फिल्म के प्रमोशन में जमकर जुटी है। य फिल्म सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed