पूर्व सुपर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों में अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। उन पर फिल्माए गए कई आइटम सॉन्ग जैसे मुन्नी बदनाम हुई, काल-धमाल, छैया-छैया आज भी सुपरहिट है। मलाइका ने फिल्मों में भले ही एक्टिंग का दम ना दिखाया हो, लेकिन अपनी खूबसूरती से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी नो मेक-अप वाली एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सर्दी में धूप के मजे लेती दिखीं मलाइका, नो-मेकअप वाली इस तस्वीर पर फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
फैंस को पसंद आ रही मलाइका की तस्वीर
मलाइका सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के चलते काफी सुर्खियां बटोरतीं हैं। उनकी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें फैंस को दीवाना बना देती हैं। अपनी ऐसी ही एक तस्वीर को लेकर मलाइका एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो धूप मैं बैठी नजर आ रही हैं। मलाइका इस तस्वीर में भी हमेशा की तरह ही बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही हैं।
सर्दी में धूप का मजा लेती मलाइका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। वहीं फिल्मफेयर ने भी अपने पेज पर मलाइका की खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में मलाइका सेफद रंग की स्ट्राइप टॉप में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में कई हिट गानों पर अपना बेहतरीन डांस दिखा चुकी हैं। इसके अलावा 'वो इंडियाज बेस्ट डांसर' शो की जज भी रह चुकी हैं। मलाइका करण जौहर और किरण खेर के साथ शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं। इन दिनों मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपनी अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
गौरतलब है कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 21 साल बाद दोनों ने अचानक तलाक लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका अच्छे दोस्त हैं और अपने बेटे की परवरिश अच्छे से करते हैं। बता दें कि मलाइका की अर्जुन कपूर से शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि मलाइका जल्द ही अपनी शादी की खबरें भी अपने फैंस के साथ शेयर करेंगी।
