सब्सक्राइब करें

मलाइक अरोड़ा ने शेयर की बोल्ड फोटो, कुछ फैंस ने किया पसंद तो कुछ ने इस वजह से कर दिया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 May 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Malaika arora Shares Hot Photo on instagram Users like her boldness
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टा पर बहुत ही बोल्ड फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद कुछ लोग उनकी फोटो को पसंद कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल फोटो ब्लैक एंड वाइट है। इस तस्वीर में मलाइका का हॉट अंदाज साफ नजर आ रहा है।



Trending Videos
Malaika arora Shares Hot Photo on instagram Users like her boldness
मलाइका अरोड़ा

इस तस्वीर में मलाइका मोनोकनी पहनी नजर आ रही हैं और अपने बालों को बांधते हुए पोज दे रही हैं। दरअसल इस तस्वीर में वह अपना आर्मपिट दिखाती नजर आ रही हैं। मलाइका का इस बोल्ड पोस्ट पर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें अंडर आर्म्स क्लियर करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मकता का मलाइका ने हमेशा से करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika arora Shares Hot Photo on instagram Users like her boldness
मलाइका

एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- मैडम आपको वीट की जरूरत है। एक ने लिखा, आप वैक्स कराना भूल गईं है क्या। एक यूजर ने लिखा- सब ठीक है लेकिन अंडर आर्म्स ठीक नहीं लग रहा। हालांकि कुछ ऐसे फैंस भी हैं, जिन्होंने उनके इस कॉन्फिडेंस की तारीफ की है। खैर कई यूजर्स इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आर्म पिट हेयर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करने वाली मलाइका पहली अभिनेत्री नहीं है इससे पहले साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा मैगजीन कवर पर छाई थीं।

Malaika arora Shares Hot Photo on instagram Users like her boldness
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media

बता दें बॉलीवुड गलियरों में लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें चल रही हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में बॉलीवुड पार्टियों और इवेंट में देखा जाता। हाल में अर्जुन ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग रखी। इस मौके पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कैमरे के सामने आकर पोज दिए।

विज्ञापन
Malaika arora Shares Hot Photo on instagram Users like her boldness
malaika arora - फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा, मैं मलाइका के साथ सहज महसूस करता हूं और मीडिया इस बात को समझती है। मीडिया का रवैया कभी भी मुझे या मलाइका को लेकर बुरा नहीं रहा। ना ही कभी कोई गलत बात लिखी गई। इसलिए मैं स्क्रीनिंग में मलाइका के साथ पोज देते समय कंफर्टेबल था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed