मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा जिन्हें देख उनकी उम्र का पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। वह बढ़ती उम्र में भी किसी यंग एक्ट्रेस को कईं मायनों में टक्कर देती हैं। मलाइका न केवल अपनी पर्सनल लाइफ के लिए बल्कि अपने लुक्स के कारण भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका के स्टाइल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, जिम वियर से लेकर पार्टी ड्रेसिज तक मलाइका के हर अंदाज की तारीफ करते लोग थकते नहीं हैं। अक्सर अपने हुस्न की बिजलियां गिराने वाली मलाइका ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है।
Malaika Arora: पिंक शिमरी ड्रेस में मलाइका ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, पार्टी लुक की फोटोज उड़ा देंगी होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने स्टाइल के कारण आए दिन चर्चा में बनी रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई तस्वीरें साझा की हैं। साझा की गई तस्वीरों में मलाइका कमाल की लग रही हैं और उनका चेहरा हमेशा की तरह चमक रहा है। स्टाइलिश पिंक कलर की शिमरी ड्रेस, सिल्वर हील्स पहने मलाइका कमाल के पोज दे रही हैं। उनके इस स्टाइल ने सभी का दिल बखूबी धड़का दिया है और सब उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
मलाइका इन तस्वीरों के सामने आते ही उनके फैंस अभिनेत्री की तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं। हमेशा की तरह मलाइका की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए फैंस पोस्ट में ढेर सारे कमेंट ड्रॉप कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।' दूसरे ने उन्हें, 'मस्त' बताया। तो बहुत से लोग लगातार उनकी तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका का स्टाइल और उनकी हॉटनेस चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई बार मलाइका अपने खूबसूरत अंदाज और ग्लैमर से इंटरनेट पर आग लगा चुकी हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। इन सबके साथ ही मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोनों जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।