मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं हालांकि दोनों की ओर से आधिकारिक रूप से अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। कोई पार्टी हो या इवेंट, मलाइका-अर्जुन साथ में ही देखे जाते हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। यही नहीं दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स भी करते हैं।
अर्जुन से शादी की अटकलों के बीच मलाइका ने लिखी ऐसी पोस्ट- 'कोई है जिसके साथ गहरा कनेक्शन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने एक बार फिर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका ने लिखा कि 'करीबी व्यक्ति, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है। समय के साथ ये लगाव और गहरा होता चला गया।'
मलाइका आगे लिखती हैं कि 'आपको ये अहसास होने लगता है कि कोई है जिसेे आप सबसे ज्यादा चाहते हैं। आपका करीबी हमेशा हर लेवल पर आपको बेहतर तरीके से समझता है। जो आपको शांति, सुकून और आपके चारों ओर खुशियां बिखेर देता है।' मलाइका ने अपने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन माना जा रहा है वो जिस करीबी की बात कर रही हैं वो अर्जुन कपूर ही हैं।
इससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा चंकी पांडे की पार्टी में गए थे। इस पार्टी में वैसे तो कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे लेकिन सबकी निगाहें इस कपल पर आकर टिकीं। यह दोनों एक ही कार में थे लेकिन कैमरे को देखकर अपने आप को कवर करने की कोशिश करने लगे।
मलाइका कुछ दिन पहले मालदीव में छुटि्टयां मना रही थीं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि मलाइका शादी से पहले बैचलर पार्टी एंज्वॉय करने के लिए मालदीव गई थीं। उस वक्त अर्जुन कपूर की कोई भी तस्वीर नहीं आई थी। इसके बाद जब मलाइका और अर्जुन को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया तब यह राज खुला कि दोनों साथ में थे। इस बात का पुख्ता सबूत तब मिला जब अर्जुन ने खुद मालदीव की तस्वीर पोस्ट कर दी। कहा जा रहा है कि यह दोनों इस महीने शादी कर सकते हैं।