{"_id":"5caffd92bdec2275a46a1799","slug":"shilpa-shetty-was-first-film-is-gata-hai-mera-dil-not-shah-rukh-khan-film-baazigar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बाजीगर' नहीं शिल्पा शेट्टी की ये थी पहली फिल्म, अब 26 साल बाद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘बाजीगर' नहीं शिल्पा शेट्टी की ये थी पहली फिल्म, अब 26 साल बाद किया खुलासा
छोटे परदे पर आने वाला डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 अपनी प्रतिभाओं के लिए तो चर्चा पा ही रहा है, इस शो में आने वाले मेहमान हर रोज नए खुलासे भी कर रहे हैं। इन मेहमानों की देखा देखी अब शिल्पा शेट्टी भी अपने करियर की फिल्मों और बातों के बारे में खूब खुलासे कर रही हैं।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : file photo
शो के लेटेस्ट एपीसोड की शूटिंग के दौरान शिल्पा ने एक रोचक खुलासा अपनी पहली फिल्म को लेकर किया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और हिंदी फिल्में देखने वाले यही जानते हैं कि शिल्पा की पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ बनी फिल्म बाजीगर ही है।
3 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : file photo
शिल्पा ने इस शो में बताया, ‘बाजीगर को लोग मेरी पहली फिल्म मानते हैं और रिलीज के हिसाब से ये है भी मेरी पहली फिल्म लेकिन अगर मौका मिलने के हिसाब से देखें तो एक्टिंग का पहला ब्रेक मुझे फिल्म गाता है मेरा दिल में मिला था। इस पर कई महीनों तक काम भी चला लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म बीच में ही बंद हो गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : file photo
इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने अपनी 19 साल पुरानी फिल्म 'धड़कन' के क्लाइमेक्स को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा- 'इस फिल्म के क्लाइमेक्स में इसलिए बदलाव किया गया क्योंकि फिल्म निर्माताओं को बाद में लगा कि फिल्म की हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए। पहले क्लाइमेक्स में दिखाया जाने वाला था कि जब अंजलि (शिल्पा शेट्टी) देव (सुनील शेट्टी) को यह बताती है कि वो राज (अक्षय कुमार) के बच्चे की मां बनने वाली है तो यह सुनकर देव मर जाता है। निर्माता को बाद में लगा कि यह फिल्म का काफी दुखद अंत हो जाएगा। इसी वजह से क्लाइमेक्स बदल दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
इस शो में मेहमानों के तौर पर हिंदी सिनेमा की दो मशहूर अदाकाराओं वहीदा रहमान और आशा पारेख ने भी हिस्सा लिया। ये दोनों हीरोइनें हिंदी सिनेमा का स्वर्ण काल कहे जाने वाले दौर की सुपर हिट अभिनेत्रियों रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।