{"_id":"5cafe8ddbdec221461126fd7","slug":"shahrukh-fauji-director-death-and-kangana-ranaut-angry-here-is-top-entertainmnet-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को ब्रेक देने वाले निर्देशक का निधन और फिर भड़कीं कंगना सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख को ब्रेक देने वाले निर्देशक का निधन और फिर भड़कीं कंगना सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Colonel Raj Kumar Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान को इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाले डायरेक्टर कर्नल राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। शाहरुख ने छोटे पर्दे पर सीरियल फौजी से कदम रखा था। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बेटी ने बताया कि मेरे पिता का निधन बुद्धवार रात 10.10 बजे हो गया। वह कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनकी मौत अचानक हुई। वह स्वस्थ थे, लेकिन शांति से इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
2 of 5
alia bhatt
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में हर वीकेंड कोई न कोई स्टार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचता है। हाल ही कंलक फिल्म की स्टार कास्ट कपिल के शो पर मेहमान बनीं। इस दौरान कपिल शर्मा शो के सेट पर वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान शो पर कुछ ऐसा हो गया है कि आलिया भट्ट अपसेट हो गईं।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
बीमारी को मात देकर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान काम पर वापस लौट आए हैं। इरफान खान इन दिनों उदयपुर में हैं जहां पर वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम'की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इरफान के बाद अब उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी की खबरों के बीच एक बार फिर से साथ नजर आए। यह दोनों चंकी पांडे की पार्टी में गए थे। इस पार्टी में वैसे तो कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे लेकिन सबकी निगाहें इस कपल पर आकर टिकीं। यह दोनों एक ही कार में थे लेकिन कैमरे को देखकर अपने आप को कवर करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranaut, Alia Bhatt
- फोटो : social media
कंगना रनौत इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते कुछ दिनों से वो कई एक्टर्स को आड़े हाथ ले चुकी हैं। उनके निशाने पर करण जौहर और रणबीर कपूर जैसे कई सितारे हैं। खासकर आलिया भट्ट पर तो वो अक्सर भड़क जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने आलिया पर निशाने साधते हुए गली बॉय में उनकी परफॉर्मेंस को एवरेज बता दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।