{"_id":"5cafef07bdec22141e2244bd","slug":"vivek-oberoi-rejected-munna-bhai-mbbs-due-to-date-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुन्नाभाई MBBS के लिए पहली पसंद नहीं थे संजय दत्त, 16 साल बाद राज से उठा पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुन्नाभाई MBBS के लिए पहली पसंद नहीं थे संजय दत्त, 16 साल बाद राज से उठा पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम मोदी बायोपिक को लेकर खबरों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देकर फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होने दिया। फिल्म पहले 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन नहीं हुई। फिल्म की रिलीज तारीख 12 अप्रैल भी जारी हुई थी लेकिन अब इस दिन भी फिल्म परदे पर नहीं पहुंच सकेगी। इस बीच विवेक ने एक बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
Munna Bhai MBBS
साल 2003 में आई फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस बॉलीवुड की ब्लॉबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने संजय दत्त को करियर के दूसरे फेज में बड़ा स्टार बना दिया था। साल 2004 में मुन्नाभाई एमबीबीस को बेस्ट पॉपुलर का पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में सजंय दत्त के अलावा ग्रेसी सिंह, अरसद वारसी और सुनिल दत्त नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय न इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसी बात बताई है जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो।
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
हफ पोस्ट को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने कहा- मुन्नाभाई के डायरेक्टर राजकुमार हरानी ने साल 2003 में सबसे पहले ये रोल मुझे ऑफर किया था। मेरे पास डेट नहीं थी, इसके बाद ये रोल संजय दत्त के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
विवेक ने बताया- मुझे फिल्म पसंद आई थी, लेकिन मेरे पास डेट्स नहीं थी। ये भाग्य की बात है कि इसे संजय दत्त की फिल्म बनना लिखा था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
मुन्ना भाई एमबीबीएस संजय दत्त के करियर के लिए एक जीवनदान की तरह थी। मुंबई ब्लास्ट मामले में नाम आने और जेल जाने के बाद संजय दत्त का करियर बॉलीवुड में खत्म मान लिया गया था। पर मुन्ना भाई ने संजय दत्त की इंडस्ट्री में धमाकेदार वापसी कराई और उनकी छवि को भी बदल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।