{"_id":"6229b6bdbbedc13b7e31b51e","slug":"malaika-arora-spoke-about-her-decision-get-a-divorce-and-become-a-single-mother-to-her-son-arhaan-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: मलाइका ने अरबाज से तलाक को लेकर किया खुलासा, कहा- \"ऐसा लग रहा था जैसे मेरी पूरी दुनिया तबाह...\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: मलाइका ने अरबाज से तलाक को लेकर किया खुलासा, कहा- "ऐसा लग रहा था जैसे मेरी पूरी दुनिया तबाह..."
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका, अरबाज, अरहान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
"उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे मेरी पूरी दुनिया खत्म हो रही है, लेकिन इस बात का एहसास भी था कि मुझे जिम्मेदार रहना पड़ेगा।" ये बात अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उस वक्त को याद करते हुए कही जब उनका अरबाज खान से तलाक हो रहा था। मलाइका ने कहा कि उस वक्त मेरे बेटे अरहान को मेरी 'पहले से कहीं ज्यादा' जरूरत थी। मैं बहुत डरी रहती थी, खुदको बहुत कमजोर महसूस करती थी।
Trending Videos
2 of 4
मलाइका अरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश थे। हालांकि शादी के 19 साल बाद यानी 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अरबाज से अलग होने के दो साल बाद मलाइका ने 2019 में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मलाइका कहती हैं, 'जब मैंने सिंगल मदर बनने का फैसला किया था, तब.....। उस समय ऐसा महसूस हो रहा था जैसे पूरी दुनिया तबाह हो रही है। यह सोच-सोचकर डर लग रहा था कि अब मैं सबकुछ अकेले कैसे मैनेज करूंगी। लेकिन जैसा मैंने कहा मुझे यह भी पता था कि मुझे जिम्मेदार होना पड़ेगा। मेरा एक बेटा है, वह बड़ा हो रहा है, उसे मेरी जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। मुझे उसके सामने सही उदाहरण पेश करना है। मुझे उसे सही दिशा दिखाने के लिए सक्षम बनना है।"
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आगे कहती हैं, "हां, मुझे उस वक्त डर लग रहा था, कमजोर महसूस कर रही थी। लेकिन उस समय, मेरे दिमाग में केवल एक ही चीज चल रही थी, मुझे सिर्फ सिंगल मदर नहीं बनना है, बल्कि मुझे एक वर्किंग सिंगल मदर बनना है। मेरे लिए, यह अधिक महत्वपूर्ण था।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।