Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Malaika Arora trolled many time for being 12 years older than Arjun Kapoor, actress gave a strong reply to the haters in an interview
{"_id":"6262e15fcdace636c1538fc8","slug":"malaika-arora-trolled-many-time-for-being-12-years-older-than-arjun-kapoor-actress-gave-a-strong-reply-to-the-haters-in-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी होने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी होने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा यह कपल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी एक दूसरे पर प्यार बरसाता रहता है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर रहे हैं और हमेशा इस पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने तलाक के बाद के जीवन के बारे में खुलकर बात की है।
Trending Videos
2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, 'महिलाओं के लिए ब्रेकअप या तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू करना बहुत जरूरी होता है। महिला को लेकर समाज में एक अलग तरह का दृष्टिकोण बन गया है। यहां बड़ी उम्र की महिलाओं को कम उम्र के पुरुषों को डेट करना अपवित्र माना जाता है।' उन्होंने कहा, 'मैं काम करने वाली एक मजबूत महिला हूं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए खुद पर काम करती हूं कि मैं हर दिन मजबूत, फिट और खुश रह सकूं। मैं अपनी मां का प्रतिबिंब हूं। उन्होंने मुझे हमेशा अपनी शर्तों पर जीवन जीने और स्वतंत्र रहना सिखाया है।' बता दें कि इस जोड़ी को अक्सर उनके बीच उम्र के अंतर के लिए ट्रोल किया जाता है। मलाइका इस समय 48 साल की हैं। वहीं, अर्जुन केवल 36 साल के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
इससे पहले अर्जुन कपूर भी अपने रिलेशनशिप को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दोनों के बीच उम्र के अंतर की उन्हें कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा था कि ट्रोलिंग को ज्यादा अहमियत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह बस शोर है इसके सिवा कुछ नहीं।
4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। कोरोना महामारी की वजह से इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं, उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में एक्टिंग करते दिखेंगे। मलाइका अरोड़ा भी रियलिटी शोज का मशहूर चेहरा हैं। उन्हें कई रियलिटी शो में बतौर जज देखा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।