बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल मौजूद है, जो अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। बी टाउन के ऐसे ही मशहूर कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं दोनों कैमरे के सामने भी अक्सर रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बार फिर कपल की परफेक्ट बॉन्डिंग देखने को मिली। साथ ही वीडियो में दोनों कपल गोल्स देते भी नजर आए।
Social Media: फैशन शो में अर्जुन कपूर को चीयर करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- कपल गोल्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल मौजूद है, जो अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। बी टाउन के ऐसे ही मशहूर कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ नजर आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने वीडियो में अभिनेता अर्जुन कपूर एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों में बैठी अभिनेता की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा उन्हें चियर करती दिख रही हैं। इस दौरान मलाइका ना सिर्फ मोबाइल से अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो ले रही हैं, बल्कि ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन दे कर रही हैं। वीडियो में अभिनेता काले रंग के ट्रेडिशनल वियर में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। जबकि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गोल्डन रंग के आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
अर्जुन और मलाइका के इस वीडियो को विरल भयानी में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अर्जुन कपूर को रैंप क करता देख मलाइका काफी उत्साहित हैं। उनका यह उत्साह और खुशी वीडियो में साफ नजर आ रही है। मलाइका और अर्जुन के वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही इन पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक दूसरे कमेंट करते हुए लिखा, कपल गोल्स। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, आज इंटरनेट पर देखी गई मेरी सबसे प्यारी चीज। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बेहद प्यारा। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर लगातार दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ करते नजर आए। गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका बीते दिनों वेकेशन के लिए पेरिस गए थे। इस दौरान कपल में वहां अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट किया था।