मलाइका अरोड़ा की गिनती उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में होती हैं जो उम्र को मात देती हैं। मलाइका की खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी मलाइका ने खुद को काफी फिट रखा है और यही वजह है कि अक्सर मलाइका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बैकलेस ड्रेस में करीना के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, स्टाइलिश अंदाज से लूट ली महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में मलाइका बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर खान के घर पहुंचीं। इस दौरान मलाइका के स्टाइलिश अवतार ने सभी का ध्यान खींचा और अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। मलाइका ने पिंक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla) on
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले मलाइका कोरोना संक्रमित होने के चलते चर्चा में थीं। हालांकि मलाइका ने कोरोना को मात दी और इस बात की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की। बता दें कि मलाइका के साथ ही अर्जुन कपूर का कोविड -19 टेस्ट भी लगभग एक ही समय पॉजिटिव आया था।
अर्जुन और मलाइका ने अपने फैंस को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने- अपने घरों में खुद को क्वारंटीन कर लिया था। जिसके बाद दोनों ने कोरोना को मात दी और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
गौरतलब है कि मलाइका काफी वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन उसके बाद भी वो चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों शो इंडियाज बेस्ट डांसर शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: निक्की तंबोली पर भड़के सलमान खान, बोले- 'कितना गिरना चाहती हो'