{"_id":"5aa375b34f1c1ba7758b4980","slug":"malaika-arora-wears-most-expensive-dress-connection-with-kate-middleton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने अब पहन ली ऐसी ड्रेस, ब्रिटेन की राजकुमारी से जुड़ा है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा ने अब पहन ली ऐसी ड्रेस, ब्रिटेन की राजकुमारी से जुड़ा है कनेक्शन
Sat, 10 Mar 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस और अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अपने फैशन सेंस और ड्रेसस की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने कपड़ों और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा मशहूर रही हैं। मलाइका किसी भी इवेंट में पहुंचें लेकिन उनकी ड्रेस पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं और इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार उन्होंने एक इवेंट के लिए ऐसी ड्रेस पहनी जिसके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे।
2 of 4
मलाइका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिट फिगर और फैशनेबल कपड़ों के लिए जानी जाती हैं। मलाइका हाल ही में एक ऐसी ड्रैस पहने हुए नजर आईं जिसकी कीमत सुन लोग हैरान रह गए। उन्होंने गुची की एक शॉर्ट ड्रैस पहनी थी। यह ब्लैक और ग्रै पैटर्न की शॉर्ट ड्रेस थी। खबर है कि इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख 61 हजार रुपए है।
3 of 4
आपको बता दें कि मलाइका जैसी यह ड्रेस ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडिलटन भी पहन चुकी हैं। उन्होंने यह महंगी ड्रेस पिछले साल पहनी थी। मलाइका अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि मलाइका कुछ समय पहले एमटीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल सीजन 3' में जज के रूप में नजर आई थीं। वह इस शो के दौरान भी अपनी एक ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं। इसके अलावा मलाइका कुछ समय पहले एक फेमस मैगजीन के लिए करवाए गए बोल्ड फोटोशूट के लिए भी चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।