सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लंदन के एक कमरे में फंसा हुआ है इस अभिनेत्री का भाई, वापस आने की लगा रहा गुहार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Malavika Mohanan brother is stuck in UK because of the COVID-19 pandemic
मालविका मोहनन - फोटो : इंस्टाग्राम

देश में लॉकडाउन लगने से ठीक पहले  कई ऐसे स्टारकिड्स रहे जो स्वदेश वापस लौटे। हालांकि काफी ऐसे स्टारकिड्स भी हैं जो अब भी विदेश में ही फंसे हुए हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री मालविका मोहनन के 22 वर्षीय भाई और सिनेमेटोग्राफर केयू मोहनन के बेटे आदित्य भी हैं। वह यूनाइटेंड किंगडम में पुरातत्व इतिहास की पढ़ाई करते हैं। हालात खराब होने से पूर्व वह स्वदेश वापस नहीं लौट सके और अब अकेले रह रहे हैं। अपने भाई के बारे में मालविका बताती हैं कि उनके भाई चिंता और तनाव से ग्रस्त हैं।

Trending Videos
Malavika Mohanan brother is stuck in UK because of the COVID-19 pandemic
मालविका मोहनन - फोटो : ट्विटर

मालविका के अनुसार, 'आदित्य कैंपस के बाहर किराए के क्वार्टर में रह रहा है। उसके पास एक छोटा कमरा है, जिसमें एक ही बिस्तर है। दूसरे देशों के छात्र वापस जा चुके हैं तो वह अकेला ही है। लंदन में कोरोना वायरस से स्थिति काफी खराब है इसके चलते उसे भी काफी तनाव हो रहा है। वहां उसके लिए रहना काफी महंगा हो रहा है, हम तो उसे पैसे भेज पाने में समर्थ हैं लेकिन उनका क्या जिनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। आदित्य के कमरे में खाना बनाने का कोई इंतजाम नहीं है और होटल से खाना मंगवाना सुरक्षित नहीं है। वह पिछले एक महीने से डिब्बा बंद भोजन पर जीवित है। मैं उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Malavika Mohanan brother is stuck in UK because of the COVID-19 pandemic
मालविका मोहनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

मालविका ने यह भी बताया कि इन परिस्थितियों में जानकारी का अभाव बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा, 'क्या 3 मई के बाद वे वापस आ सकेंगे। हमें नहीं पता है। आदित्य ने लंदन में भारत के हाई कमिश्नर को ढेरों मेल लिखे हैं लेकिन उसे कोई भी प्रतिक्रिया हासिल नहीं हुई है।' 

Malavika Mohanan brother is stuck in UK because of the COVID-19 pandemic
मालविका मोहनन - फोटो : ट्विटर

इस बारे में आदित्य का पक्ष भी सामने आया है उनके मुताबिक उन जैसे काफी छात्र हैं जो वापस जाना चाहते हैं लेकिन भारत के लॉकडाउन को देखते हुए यह मुश्किल लगता है। हाई कमीशन से लगातार लोग संपर्क कर रहे हैं लेकिन उन्हें जरुरत में फंसे हुए लोगों की मदद करनी चाहिए। इस समय सिर्फ ट्विटर के माध्यम से ही उन तक पहुंचा जा सकता है। वहां फंसे भारतीयों की मदद कुछ समाज सेवी संस्था कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Malavika Mohanan brother is stuck in UK because of the COVID-19 pandemic
मालविका मोहनन - फोटो : ट्विटर

मालविका की फिल्मों की बात करें तो वह टॉलीवु़ड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'वाथी कमिंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आएंगे। वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह इससे साल 2017 में फिल्म बियोंड द क्लाउड्स में नजर आ चुकी हैं। माजिद मजीदी निर्देशित इस फिल्म में ईशान खट्टर भी नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed