कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक के लिए है। हालांकि यदि इससे कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ तो ये लॉकडाउन कुछ और दिनों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। लॉकडाउन के चलते कोई भी व्यक्ति अपने घरों से निकल नहीं पा रहा है। लोग किसी भी सार्वजनिक जगह या किसी भी प्राकृतिक जगह नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में अब इन जगहों पर इसका इफेक्ट भी दिखने लगा है।
गंगा नदी का वीडियो शेयर कर दीया मिर्जा ने बताया लॉकडाउन इफेक्ट, कहा- 'तालाबंदी प्राकृतिक संसाधनों को...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अब वीडियो साझा कर इसकी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन का प्रकृति पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। दीया का ये वीडियो उनके फैन्स को भी बेहद पसंद आ रहा है।
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में गंगा नदी दिखाई दे रही है। ये वीडियो ऋषिकेश का है जहां पर पानी के नीचे का पूरा भाग साफ दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से गंगा का जल इतना शुद्ध हो गया है कि पानी कंचन दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है।
A lockdown on human activity is restoring natural resources. Clean water is necessary for health and progress 💧#CleanGanga https://t.co/sBxKscZTtM
इस वीडियो को साझा करते हुए दीया ने कैप्शन में लिखा, 'मानव गतिविधि पर तालाबंदी प्राकृतिक संसाधनों को ठीक कर रही है। स्वास्थ्य और प्रगति के लिए स्वच्छ पानी आवश्यक है #क्लीनगंगा'। दीया के इस वीडियो पर उनके कई सारे फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं इसे अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथय्या शेट्टी ने भी रिट्वीट किया है।
वहीं दीया के इस वीडियो पर उनके फैन्स भी इस वीडियो को अविश्वसनीय बता रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'क्या हमें हर साल एक महीने के लिए लॉकडाउन हो जाना चाहिए प्रकृति के लिए ?' तो वहीं एक अन्य यूजर ने ये भी लिखा कि, 'प्रकृति जानती है कि उसे मनुष्यों के साथ कैसे संतुलन बनाना है।'
Should we go for one month lock down every year to support nature? Nature knows how to balance things with human

कमेंट
कमेंट X