सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गोद लिए हुए मां-बाप की कहानी को मिला ये नाम, डिंपल और परेश की बनेगी जोड़ी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Apr 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Kriti Sanon film will be titled as Second Innings
Rajkummar Rao and Kriti Sanon - फोटो : ट्विटर

फिल्म 'बरेली की बर्फी' के बाद राजकुमार राव और कृति सैनन फिर एक बार साथ नजर आने वाले हैं। दो महीने पहले इस कॉमेडी फिल्म की घोषणा की गई थी जिसे दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बावजूद फिल्म के शीर्षक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि अब महीनों की मेहनत के बाद फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी गई है।

Trending Videos
Rajkummar Rao and Kriti Sanon film will be titled as Second Innings
Dinesh Vijan - फोटो : social media

फिल्म की घोषणा के समय दिनेश विजन ने बताया था कि, 'यह फिल्म एक ऐसे दंपति की कहानी है जो अनाथ आश्रम में पले बढ़े हैं। दोनों में प्यार होता है और शादी कर लेते हैं। उन्हें कहीं न कहीं एक माता-पिता की जरूरत महसूस होती है, इसलिए वह एक माता-पिता को गोद ले लेते हैं। जब उनकी जिंदगी उन गोद लिए मां बाप के साथ शुरू होती है, तो उन्हें पता चलता है कि ये लोग वैसे नहीं हैं जैसे हमें चाहिए थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Kriti Sanon film will be titled as Second Innings
bala - फोटो : social media

अभिषेक जैन निर्देशित इस फिल्म का शीर्षक 'सेकंड इनिंग्स' रखा गया है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और परेश रावल भी अहम किरदारों में हैं। गौरतलब है कि दिनेश विजन सामाजिक मुद्दों पर आधारित कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों में 'बाला', 'लुका छिपी' और 'अंग्रेजी मीडियम' शुमार है।

Rajkummar Rao and Kriti Sanon film will be titled as Second Innings
kriti sanon, varun sharma, dinesh vijan - फोटो : amar ujala

वहीं आने वाले दिनों में 'रूही अफजाना' और 'मिमी' जैसी फिल्में भी रिलीज होने के लिए कतार में हैं। 'सेकंड  इनिंग्स' को लेकर चल रही तैयारी को लेकर निर्देशनक अभिषेक जैन कहते हैं, 'हम मार्च में दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे। हालांकि अब कोरोना वायरस से उपजे हालात के चलते फिल्म सभी तरह की योजना स्थगित हो गई हैं और अब हालात सामान्य होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकेगी।'  

विज्ञापन
Rajkummar Rao and Kriti Sanon film will be titled as Second Innings
bareilly Ki barfi

बात करें दोनों की फिल्म बरेली की बर्फी की तो फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि छोटे शहर उत्तर प्रदेश में बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) वर्किंग गर्ल है जो स्मोकिंग करना बुरा नहीं मानती। बिट्टी की इन हरकतों से मिश्रा परिवार परेशान है और उसके लिए दूल्हा भी नहीं मिलता। एक दिन बिट्टी घर से भाग जाती है और रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वहां बुक स्टॉल पर 'बरेली की बर्फी' नामक उपन्यास उसके हाथ लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed