फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस ने 10 दिन तक नहीं धोए थे बाल, फिल्म रिलीज होने से पहले खुद किया बड़ा खुलासा

Mon, 16 Apr 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Malavika Mohanan Did not Wash Her Hair For 10 Days for real character
ईरानी फिल्म डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म की हीरोइन मालविका मोहनन ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 10 दिन तक बाल नहीं धोए थे। 
Malavika Mohanan Did not Wash Her Hair For 10 Days for real character
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मालविका मोहनन ने बताया कि फिल्म में जेल के सीन को रियल करने के लिए उन्होंने 10 दिन तक बाल नहीं धोए। उन्होंने बताया कि मजीदी फिल्म में जेल के सीन को बहुत अच्छे से और रियल करने का निर्देश दे रहे साथ ही उन्होंने किरदार को अच्छे से निभाने के लिए मालविका का मार्गदर्शन भी किया। 
Malavika Mohanan Did not Wash Her Hair For 10 Days for real character
मालविका ने आगे बताया कि काफी मेहनत करने के बाद मैंने 15 दिन में करीब 8 किलो वजन कम किया और 10 दिनों तक बाल भी नहीं धोए ताकि कैरेक्टर को ज्यादा रियल किया जा सके। फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' भाई बहन की जिंदगी और प्यार को बयां करने वाली फिल्म है। इस फिल्म से ईशान खट्टर और मालविका मोहनन एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malavika Mohanan Did not Wash Her Hair For 10 Days for real character
आपको बता दें कि 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' पाकिस्तान सहित 34 देशों में रिलीज होगी। यह फिल्म गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के देशों- ईरान, दुबई, कुवैत, ओमान, बाहरेन और कतर की 70 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। GCC देशों के अलावा फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की ओपनिंग अमेरिका, कनाडा, नेदरलैंड्स, बेल्जियम, मालदीव, लग्जमबर्ग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, जापान, कोरिया और इंडोनेशिया में भी होगी। इस फिल्म को UAE और GCC देशों में 19 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed