फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेयरस्टाइल बदलने पर इस एक्टर को देना पड़ा 32 लाख रुपये का मुआवजा, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 07 Mar 2020 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 07 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Malayalam actor Shane Nigam agreed to pay 16 lakh to the films producers as compensation
Shane Nigam - फोटो : ट्विटर

मलयालम फिल्मों के अभिनेता शेन निगम 'वेयिल' और 'कुर्बानी' के दो निर्माताओं को मुआवजे के रूप में प्रत्येक को 16 लाख रुपये का भुगतान करने पर सहमत हो गए हैं। दरअसल शेन निगम ने कथित तौर पर बाल कटवाकर 'वेयिल' और 'कुर्बानी' के निर्माण को बाधित किया था। जिसके बाद मेकर्स ने उनपर केस दर्ज कराया था।

Malayalam actor Shane Nigam agreed to pay 16 lakh to the films producers as compensation
shane nigam - फोटो : social media

केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (KFPA) और मलयालम अभिनेता के बीच हुए समझौते के अनुसार, शेन 18 अप्रैल से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके अलावा, शेन अन्य फिल्मों में तब तक अभिनय नहीं कर सकते जब तक वे इसकी शूटिंग पूरी नहीं कर लेते।

Malayalam actor Shane Nigam agreed to pay 16 lakh to the films producers as compensation
shane nigam - फोटो : social media

मामले के अनुसार, शेन जॉबी जॉर्ज के प्रोडक्शन वाली फिल्म 'वेयिल' की शूटिंग कर रहे थे। एक शेड्यूल पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी एक अन्य फिल्म 'कुर्बानी' की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स में बदलाव करते हुए हेयरस्टाइल बदल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malayalam actor Shane Nigam agreed to pay 16 lakh to the films producers as compensation
shane nigam - फोटो : social media

प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा पिछले साल अभिनेता को किसी भी फिल्म में साइन न करने का फैसला लिया गया था। इस मामले में शेन ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। शेन निगम एक स्टारकिड हैं। उनके पिता स्व. अभी निगम भी एक मलयाली अभिनेता थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed